Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला :शाहजहांपुर की जलालाबाद तहसील अब 'भगवान परशुराम पुरी' कहलाएगी

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद तहसील का नाम बदलकर 'भगवान परशुराम पुरी' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इस दौरान सीएम योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए धारा 370 हटाने का भी जिक्र किया।
Follow on Google News
शाहजहांपुर की जलालाबाद तहसील अब 'भगवान परशुराम पुरी' कहलाएगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। इनमें सबसे बड़ा फैसला शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद तहसील का नाम बदलने का रहा। कैबिनेट ने जलालाबाद तहसील का नया नाम 'भगवान परशुराम पुरी' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इस फैसले को लागू करने के लिए जरूरी प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सीएम आवास पर हुई कैबिनेट बैठक

कैबिनेट की बैठक लखनऊ स्थित 5 कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास में हुई। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री समेत सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े कई प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मंजूरी दी गई।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान' का विरोध किया था और वर्ष 1953 में कश्मीर में अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

Yogi cabinet

धारा 370 हटने को बताया उनके सपने की पूर्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने तत्कालीन नेहरू सरकार की नीतियों और धारा 370 का विरोध किया था। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर और वहां पूरी तरह भारतीय संविधान लागू करके डॉ. मुखर्जी के सपने को साकार किया गया।

बंगाल को लेकर भी कही यह बात

सीएम योगी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस पश्चिम बंगाल को देश का हिस्सा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, आज वहां भाजपा की डबल इंजन सरकार उनके स्मारकों और ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए प्रभावी तरीके से काम कर रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts