Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उत्तर प्रदेश के इटावा में 12 घंटे में दूसरा रेल हादसा : वैशाली एक्सप्रेस में लगी आग... 19 यात्री जख्मी, कल दरभंगा एक्सप्रेस में लगी थी आग

Follow on Google News
उत्तर प्रदेश के इटावा में 12 घंटे में दूसरा रेल हादसा : वैशाली एक्सप्रेस में लगी आग... 19 यात्री जख्मी, कल दरभंगा एक्सप्रेस में लगी थी आग
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में 12 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा ट्रेन एक्सीडेंट हुआ है। इटावा के नजदीक बुधवार देर रात दिल्ली से सहरसा जा रही 12554 वैशाली एक्सप्रेस के एक कोच में आग लग गई। हादसे में 19 यात्री घायल हो गए, जबकि कई यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर जान बचाई। इससे पहले बुधवार की शाम दिल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन की तीन बोगियों में आग लग गई थी।

कैसे लगी आग

घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे हुई। 12554 वैशाली एक्सप्रेस नई दिल्ली से सहरसा जा रही थी। इसी दौरान एस-6 कोच के बाथरूम में अचानक आग लग गई। यह घटना मैनपुरी आउटर सिग्नल के पास हुई। हादसे में 19 लोग घायल हो गए। इनमें से प्रभावित हुए 11 यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं आठ यात्रियों को मुख्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आग कैसे लगी, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। रेलवे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे के शिकार होने वाले रेल यात्री छठ पूजा में शामिल होने के लिए बिहार और यूपी के अलग-अलग जिलों में जा रहे थे।

ये लोग हुए घायल

  1. मुन्ना राम (20) पुत्र मोतीलाल राम, निवासी नयागांव चैनपुर थाना सिसोद बिहार।
  2. दीपक (18) निवासी चेनपुर सीवान बिहार।
  3. मोहित कुमार (20)
  4. गोविंद कुमार (25) पुत्र बेटाराम राय निवासी मंगवा सिम्मी बगिया तार थाना बख्तियारपुर जिला सहरसा बिहार।
  5. राहुल कुमार (28) पुत्र दन्नाराम निवासी खोरी अलवर राजस्थान।
  6. गुलशन (27) पुत्र ब्रजेंद्र दास निवासी सौर बाजार सहरसा बिहार।
  7. संदीप (22) पुत्र धुवनाथ निवासी कचनार सीवान बिहार।
  8. मनीष कुमार ठाकुर (23) पुत्र नंद कुमार ठाकुर निवासी अजय कपरा सीवान बिहार।
  9. दुष्यंत कुमार (20) पुत्र गजेंद्र।
  10. धनपति (22) पुत्री अच्छेलाल निवासी बख्तियारपुर बिहार।
  11. अच्छेलाल (53( पुत्र रतन लाल महतो निवासी उपरोक्त।
  12. मुसुरुद्दीन (35) पुत्र क्लाउद्दीन निवासी गिथा जिला मधेपुर बिहार।
  13. सरिता देवी (36) पत्नी जगन्नाथ राम निवासी आगौर घाट, समस्तीपुर बिहार।
  14. छोटू कुमार (27) पुत्र चौधरी महतोश निवासी मधुबनी बिहार।
  15. विवेक (24) पुत्र गौतम गिरी निवासी बहरिया सीवान बिहार।
  16. सच्चिदानंद प्रसाद (23) सीवान बिहार।
  17. श्वेता कुमारी (22) पुत्री भोला ठाकुर निवासी बेरियापुर, मुजफ्फरपुर बिहार।
  18. लक्ष्मी (30) पुत्री अशोक निवासी गोंडा।
  19. अशोक (35) पुत्र लक्ष्मी निवासी गोंडा।
[caption id="attachment_95263" align="aligncenter" width="576"] नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी आग[/caption]

नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी आग

इससे पहले बुधवार शाम दिल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन की तीन बोगियों में आग लग गई थी। इनमें एक स्लीपर कोच और दो जनरल बोगियां शामिल थीं। इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। हादसा भूपत सराय नाम के स्टेशन के पास हुआ। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु उपाध्याय ने कहा कि चलती ट्रेन में इटावा के पास सराय भूपत जंक्शन पर गार्ड ने एस-1 कोच से धुआं निकलते देखा। इसके बाद ट्रेन को तुरंत रोककर यात्रियों को बाहर निकाला गया। आग पर काबू पाने के बाद जली तीनों बोगियों को ट्रेन से अलग किया गया, इसके बाद अन्य कोचों में यात्रियों को बैठाकर ट्रेन रवाना की गई। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई मुसाफिरों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई। ये भी पढ़ें- इटावा : नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में आग, दो स्लीपर कोच जले, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, 8 घायल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts