जेल में बंद सपा विधायक इरफान के घर ED की रेड, सभी के मोबाइल जब्त... CCTV भी बंद किए; कानपुर-मुंबई में 8 ठिकानों पर सर्च

कानपुर। समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और उनके रिश्तेदारों के कानपुर और मुंबई के घरों पर ED ने छापा मारा है। ईडी की टीम ने सभी के मोबाइल फोन जब्त करते हुए CCTV कनेक्शन भी काट दिए हैं। करीब 8 ठिकानों पर ED की टीमें मौजूद हैं। लखनऊ से रवाना हुई ये टीमें गुरुवार सुबह 6 बजे इरफान सोलंकी के जाजमऊ स्थित घर पहुंचीं। इसके अलावा, बेकनगंज के घर पर भी अफसर मौजूद हैं। बता दें कि, विधायक इरफान सोलंकी पिछले एक साल से महाराजगंज जेल में बंद है। वहीं ED की एक स्पेशल टीम मुंबई भी पहुंची है, यहां इरफान का घर है। जांच एजेंसी, बेनामी प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी जुटा जा रही है।
[embed]https://twitter.com/ANI/status/1765571999449919645[/embed]




















