Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UP News : हाथरस में अनियंत्रित होकर कार पलटी, एक ही परिवार के बच्चे समेत चार की मौत

Follow on Google News
UP News : हाथरस में अनियंत्रित होकर कार पलटी, एक ही परिवार के बच्चे समेत चार की मौत
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। चंदपा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक वर्षीय बच्चे सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

मंदिर से दर्शन लौट रहे थे सभी

हाथरस के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चंदपा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर यह हादसा हुआ और कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोग बुलंदशहर जिले में दर्शन करने के बाद आगरा जा रहे थे।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान निताई अग्रवाल (पांच), चेतन अग्रवाल (एक), सोनम अग्रवाल (40) और रूबी अग्रवाल (38) के रूप में हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कार में सवार थे 8 लोग

चंदपा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नरेश सिंह ने बताया कि सभई हताहत एक ही परिवार के हैं। कार में आठ लोग सवार थे। वे सभी आगरा के रहने वाले थे। कार के ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। हादसा तब हुआ जब कार पलट गई। सभी घायलों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। घायलों में सौरभ अग्रवाल (40), गौरांग अग्रवाल (10), धन्वी अग्रवाल (14) और अनुज अग्रवाल (42) शामिल हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts