Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदौर से उज्जैन पहुंचे, महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की; गर्भ गृह में पंचामृत से अभिषेक किया

Follow on Google News
VIDEO : UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदौर से उज्जैन पहुंचे, महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की; गर्भ गृह में पंचामृत से अभिषेक किया
उज्जैन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की और भर्तृहरि गुफा पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। दरअसल, सीएम योगी इंदौर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने आए हैं। इंदौर पहुंचने के तत्काल बाद ही वह हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचे। जहां नागझिरी स्थित हेलीपैड पर स्थानीय भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी कर स्वागत किया।

गर्भ गृह में बाबा महाकाल का अभिषेक किया

सीएम योगी ने गर्भ गृह में जाकर बाबा महाकाल का गाय के दूध, घी और शहद से अभिषेक किया। इस दौरान महाकाल प्रबंध समिति द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भगवान महाकाल की तस्वीर और प्रसाद भेंट कर सम्मान किया गया। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री गढ़कालिका स्थित भर्तृहरि गुफा पहुंचे। जहां 151 बटुकों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया गया। यहां सीएम ने अपने वजन के बराबर गौशाला में गौ माता को गुड़ खिलाया और भगवान गोरक्षनाथ, राजा भर्तृहरि और गोपीचंद महाराज एवं गादी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान भर्तृहरि गुफा के पीर महंत रामनाथ जी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रुद्राक्ष की माला और त्रिशूल भेंट कर सम्मान किया गया। https://x.com/psamachar1/status/1701873354557276308?s=20 (इनपुट - संदीप पांडला) ये भी पढ़ें- VIDEO : इंदौर के तीन फिजिकल ट्रेनर्स ने दिल्ली के छात्र के साथ की मारपीट, कहा- आगे से अगर हमारा हुकुम नहीं माना तो जान से मार देंगे
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts