Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूपी बीजेपी की नई टीम घोषित:सूची में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल; देखें पूरी लिस्ट

यूपी में भाजपा ने प्रदेश की नई टीम का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुवाई में घोषित नई टीम में कई नए चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश भी साफ नजर आ रही है।
सूची में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल; देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ। नई टीम में 8 महामंत्री, 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष और 19 उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा मंत्रियों, मोर्चा अध्यक्षों और मीडिया से जुड़े पदों पर भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाजपा नेतृत्व ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया है। नई टीम के गठन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

महामंत्रियों की टीम में अनुभवी चेहरों को जगह 

यूपी भाजपा की नई कार्यकारिणी में आठ महामंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें राम प्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय सिंह, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी शामिल हैं। पार्टी ने अनुभव और युवा नेतृत्व के संतुलन को ध्यान में रखते हुए इन नामों का चयन किया है। 

Twitter Post

6 क्षेत्रीय अध्यक्षों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

प्रदेश संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। ब्रज क्षेत्र की कमान पूरन सिंह लोधी, पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी नवाब सिंह नागर और कानपुर क्षेत्र का नेतृत्व रामकिशोर साहू को दिया गया है। अवध क्षेत्र में अवधेश द्विवेदी, काशी क्षेत्र में अशोक चौरसिया और गोरखपुर क्षेत्र में विनोद राय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों से क्षेत्रीय स्तर पर संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेतृत्व ने सभी अध्यक्षों को जनसंपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में ट्विस्ट! जैकलीन फर्नांडिस का यू-टर्न, कोर्ट से वापस ली याचिका

19 उपाध्यक्षों को किया गया शामिल 

नई टीम में 19 उपाध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठन में व्यापक प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। अलग-अलग सामाजिक वर्गों और क्षेत्रों से जुड़े नेताओं को इस सूची में जगह मिली है। इसके साथ ही कई नेताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। नियुक्त पदाधिकारियों को जल्द ही उनके कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां सौंपे जाने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें: Pune Ketan Agarwal Murder Case : सिया-चेतन ने तय किया था एक इशारा, जैसे ही वह....तब देना है धक्का

भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री बनाया गया

भाजपा ने विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा कर दी है। युवा मोर्चा से लेकर किसान, महिला, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति मोर्चों में नए नेतृत्व को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री बनाया गया है और मीडिया और सोशल मीडिया संचालन के लिए भी नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। पार्टी का लक्ष्य संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts