PlayBreaking News

भोपाल के सैफिया कॉलेज ग्राउंड में मिला अज्ञात महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Follow on Google News
भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शव के पास ऐसे कोई दस्तावेज नहीं मिले, जिससे की उसकी शिनाख्त हो सके। महिला के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई है। ये भी पढ़ें: गैस कटर से ATM काटकर उड़ाए 13.42 लाख, सीसीटीवी में कैद हुई लूट की वारदात

संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव

मामला कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है। रविवार सैफिया कॉलेज ग्राउंड में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला है। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उसकी नाक से खून भी बह रहा था, जिससे संभावना है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की उम्र 32 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें: MP के रीवा में दस दिन के अंदर पांचवी बार मिला टाइम बम, मचा हड़कंप

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला के बारे में अभी कोई पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि किसी महिला के मिसिंग होने सूचना मिल पाए। आशंका जताई है कि महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। ये भी पढ़ें: अवैध शराब की तस्करी पर कार्रवाई, 80 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts