MP के रीवा में दस दिन के अंदर पांचवी बार मिला टाइम बम, मचा हड़कंप

Follow on Google News
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक बार फिर बम मिला है। हनुमना-शाहपुर थाने के पास कोढवा पुल के नीचे बम मिलने से हड़कंप मच गया है। रीवा जिले में पिछले दस दिन के अंतराल में यह पांचवा बम मिला है। वहीं एसपी ने शरारती तत्वों की जानकारी देने वाले पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

पतेहरी ओवरब्रिज के नीचे भी मिला था बम

शनिवार को भी जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर मऊगंज थाना पतेहरी ओवरब्रिज (नेशनल हाईवे 30 नागपुर-जबलपुर-बनारस को जोड़ने वाली सड़क) के नीचे टाइम बम होने की जानकारी मिली। हाईवे को बंद कर बम निरोधक दस्ते ने पड़ताल शुरू की। जांच में यह खाली डिब्बा पाया गया। ये भी पढ़ें- महू आर्मी रेंज में जिंदा बम मिला : बड़गोंदा इलाके में फैली सनसनी, सेना ने किया डिफ्यूज

पहली बार इस दिन मिला था बम

  • पहली बार 21 जनवरी की रात एक बजे सोहागी थाना के पहाड़ के पुल पर टाइम बम मिला था।
  • 26 जनवरी को मनगवां के आंबी पुल में शरारती तत्वों ने फर्जी टाइम बम लगाया था। इसके बाद बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और पड़ताल शुरू की थी। यहां पर एक लाल डिब्बा था, जांच में पाया गया कि वो बम नहीं बल्कि एक खाली डिब्बा था, जिसे दहशत फैलाने के लिए रखा गया था।
  • इसी दिन लाल डिब्बा गंगेव चौकी क्षेत्र के हाईवे पर भी मिला था। पुलिस को मौके से धमकी भरा एक पत्र मिला था, जिसमें उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का जिक्र किया गया था।
ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर NH-30 के ओवर ब्रिज को उड़ाने की साजिश नाकाम, विस्फोटक मिला; SP नवनीत भसीन ने तत्काल बीडीएस टीम को मौके पर भेजा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts