Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेगमगंज में धूमधाम से मनी दिवाली, दीयों और रंगीन लाइटों से जगमगाए घर, देर रात तक हुई आतिशबाजी

बेगमगंज में दिवाली पर घर रोशनी से जगमगाए। बच्चों ने आतिशबाजी की और रंगोली बनाई। पटाखा बाजार में भीड़ से सड़कों पर जाम लगा।

बेगमगंज। दीपावली का त्योहार सौहार्दपूर्ण रूप से मनाया गया, लोगों ने अपने घरों को लाइटों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ परंपरागत मिट्टी के दीयों से सजाया गया इसके पहले बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली, रात में हर घर में लक्ष्मी गणेश का विधिवत पूजन किया गया।

बड़ों के साथ बच्चों ने की आतिशबाजी

प्रशासन ने भी किसी अनहोनी से निपटने के लिए पूरी चौकसी बरती। प्रशासन के निर्देशानुसार पटाखा बिक्री के लिए स्थान आबादी से दूर महाविद्यालय के पीछे वाले खेल मैदान में निर्धारित किया गया था। दिनभर बड़ों के साथ बच्चों ने भी खूब आतिशबाजी की खरीदारी की।

शाम को बाजारों में खासी भीड़ दिखी, दिन ढलते ही चारों ओर इमारतें और घर-आंगन दीयों, रंगीन लाइटों से जगमगा उठे। बच्चे जहां आतिशबाजी में व्यस्त दिखे, वहीं बड़ों ने घर में लक्ष्मी गणेश का आह्वान कर पूजन किया। लोगों में अपने घरों की चौखट आंगन में खूबसूरत रंगोलियां भी बनाई। इस बार पटाखा बाजार में खास किस्म के पटाखे, राकेट, रंग बिरंगी रोशनी वाली फूलझड़ियां, सात आवाज वाले बम, चटाई बम आदि खूब विके।

सीहोर में दिवाली की रात खेतों में दीप जलाकर किसानों ने किया प्रदर्शन, बोले- झूलते बिजली के तार बन रहे जानलेवा

आतिशबाजी खरीदने उमड़ी भीड़

दीपावली के दिन बड़ी संख्या में लोग आतिशबाजी खरीदने पहुंचे जिसके चलते सागर भोपाल मार्ग कॉलेज रोड स्कूल मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। बाजार तक पहुंचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला तब जाकर लोग आसानी से फटाका बाजार तक पहुंच सके। 

Indore Diwali Celebration: 11 साल से गरीब बच्चों के साथ दिवाली मना रही संस्था, 100 बच्चों को मॉल घुमाकर बांटी खुशियां

ग्रामीण क्षेत्र के लोग दीपावली के दिन बड़ी संख्या में आतिशबाजी खरीदने के लिए पहुंचे। वाहन चालक सड़क पर ही वहां खड़े कर फटाका बाजार पहुंच रहे थे जिसके चलते दिन भर जाम सड़क पर लगा रहा।

Anand Sharma
By Anand Sharma

में आनंद कुमार शर्मा पिछले 15 वर्ष से विभिन्न संथाओं के माध्यम से पत्रकारिता कर रहा हूँ मैंने अपनी प...

Latest Posts