Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन : कार्यकर्ता को लगाया शिवराज सिंह चौहान का मुखौटा, सीएम का किया विदाई समारोह, देखें VIDEO

Follow on Google News
इंदौर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन : कार्यकर्ता को लगाया शिवराज सिंह चौहान का मुखौटा, सीएम का किया विदाई समारोह, देखें VIDEO
इंदौर। विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है। कुछ समय पहले पोस्टर वार सोशल मीडिया दिखाई दिया था। लेकिन, अब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव से पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान का मुखौटा लगाकर एक कार्यकर्ता का विदाई समारोह किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी तरह से जश्न मनाकर यह विदाई समारोह किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि आने वाले समय में सीएम की विदाई तय है। इस कारण से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह विदाई समारोह मनाया गया।

शॉल श्रीफल भेंट कर कंधे पर बैठकर दी विदाई

शुक्रवार सुबह इंदौर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक अनोखा प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में इंदौर शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने एक कार्यकर्ता को सीएम शिवराज सिंह चौहान का मुखौटा लगाकर सीएम बनाया और शॉल श्रीफल के साथ उन्हें कंधे पर बैठकर विदाई दी। सीएम के खिलाफ मुरादाबाद के नारे भी लगाए गए।

मध्य प्रदेश में 25 हजार घोषणा हो चुकी : कांग्रेस

शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल का कहना था जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है। वादों की सरकार से परेशान होकर जनता भाजपा की विदाई करेगी। यह सरकार योजना और घोषणाओं की सरकार बनकर रह गई है। भाजपा सरकार की अब तक मध्य प्रदेश में 25 हजार घोषणा हो चुकी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान रोजाना एक नारियल लेकर निकलते हैं और उसे फोड़ देते हैं, जिससे जनता समझ चुकी है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1697554704740372647?t=5dHQ0gUPl3wgT4ZABqYGWA&s=08[/embed]

मुरादाबाद के नारे भी लगाए

आने वाले समय में विधानसभा चुनाव के दौरान जनता भाजपा को दरकिनार कर कांग्रेस का ही हाथ पकड़ेगी। इसलिए कार्यकर्ताओं द्वारा पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान को विदाई दे दी गई है। प्रदर्शन के दौरान जहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं विदाई के दौरान भी सीएम शिवराज के मुरादाबाद के नारे कार्यकर्ता लगाते हुए नजर आए। (इनपुट – हेमंत नागले)  ये भी पढ़ें- VIDEO : ब्राह्मण समाज ने थाने के बाहर बैठकर किया हनुमान चालीसा का पाठ, नेता के फोटो लगी राखी अर्पण किए का विरोध मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts