केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा का निधन, भावुक पोस्ट कर लिखा- आज वो साथ छूट गया, सहारा टूट गया

भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा चैन सिंह चौहान का बुधवार सुबह निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। केंद्रीय मंत्री उज्जैन में सीएम डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए हैं। सूचना मिलते ही वह वहां से भोपाल के लिए रवाना हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने एक भावुक पोस्ट कर लिखा- आज वो साथ छूट गया, सहारा टूट गया, हृदय-घट सूना हो गया।
चाचा के निधन पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने 'X' पर भावुक पोस्ट कर लिखा- '' मेरे प्रिय चाचाजी श्री चैन सिंह चौहान जी, जिनके पास भोपाल में रहकर पांचवीं से लेकर ग्यारहवीं कक्षा तक पढ़ा, जिनका आशीर्वाद सार्वजनिक जीवन में मेरी प्रेरणा रहा, जो सदैव मेरे ऊपर प्रेम की वर्षा करते रहे, वह आज हमें छोड़कर अनंत यात्रा पर चले गए। वो मेरी शक्ति थे, भावनात्मक सहारा थे, प्रेरणा थे। आज वो साथ छूट गया, सहारा टूट गया, हृदय-घट सूना हो गया। पूज्य चाचाजी के चरणों में प्रणाम!''



केंद्रीय मंत्री ने किया भावुक पोस्ट

















