केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इंदौर दौरा आज : 50 हजार कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र, संभागीय कोर कमेटी की लेंगे बैठक; जानें पूरा कार्यक्रम

इंदौर। मध्य प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 दिनों में तीसरी बार प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। विधानसभा के चुनाव अभियान का आगाज करने के लिए वे आज इंदौर आएंगे। यहां वे कनकेश्वरी गरबा मैदान में विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
- दोपहर 1.30 बजे - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- दोपहर 2 बजे - शाह जानापाव में भगवान परशुराम की जन्मस्थली पहुंचकर दर्शन एवं पूजन करेंगे।
- दोपहर 3 बजे - मां कनकदेवी मंदिर, आईटीआई के पास आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
- शाम 5 बजे - होटल मैरियट में बैठक को संबोधित करेंगे।
- रात 8.15 बजे - केंद्रीय गृह मंत्री एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली रवाना होंगे।




















