अमित शाह का भोपाल दौरा कैंसिल, कल सीधे इंदौर पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री, बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल दौरा शनिवार शाम को कैंसिल हो गया है। हालांकि, उनका इंदौर का दौरा कार्यक्रम के यथावत रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। शाह अब रविवार (30 जुलाई) को सीधे दिल्ली से इंदौर जाएंगे और बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। दरअसल, अमित शाह कल पहले भोपाल भी आने वाले थे, लेकिन अचानक भोपाल दौरा रद्द हो गया है।
इस प्रकार रहेगा कार्यक्रम...
- दोपहर 2.20 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर मां कनकदेवी मंदिर, आईटीआई के पास पहुंचेंगे।
- दोपहर 2.30 बजे से बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
- फिर वापस एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हेलिकॉप्टर से शाम 4.10 बजे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव के लिए रवाना होंगे।
- दर्शन एवं पूजन के बाद शाम 6.00 बजे होटल मैरियट पहुंचेंगे और पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे।
- रात्रि भोजन के बाद शाह रात 8.30 बजे होटल से एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- 8.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।





















