Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में अमित शाह : बोले- मोदी ने धारा 370 हटाकर कश्मीर को भारत के साथ जोड़ दिया, दिग्गी-कमलनाथ को बंटाधार और करप्शननाथ बताया

Follow on Google News
इंदौर में अमित शाह : बोले- मोदी ने धारा 370 हटाकर कश्मीर को भारत के साथ जोड़ दिया, दिग्गी-कमलनाथ को बंटाधार और करप्शननाथ बताया
इंदौर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 दिनों में तीसरी बार प्रदेश दौरे पर पहुंचे हैं। इंदौर में आयोजित संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा के पूर्व आज विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया' को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने 70 साल धारा 370 को बच्चे की तरह गोद में पाला है और क्या ऐसे लोगों को नाम बदलने के बाद भी वोट दिया जा सकता है। वहीं शाह ने कमलनाथ को करप्शननाथ और दिग्विजय सिंह को श्रीमान बंटाधार कहा। बता दें कि इससे पहले शाह भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव पहुंचे और नवनिर्मित परशुराम मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। जानकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

शाह ने देवी अहिल्या को किया प्रणाम

कनकेश्वरी गरबा मैदान पर आयोजित बीजेपी के संभाग स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को अमित शाह ने संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने देवी अहिल्या को प्रणाम कर अपने संबोधन की शुरुआत की। शाह कहा कि देवी अहिल्या बाई ने गुलामी के अवशेष को मिटाने की पहल की थी। जिसे हमारे नेता पीएम मोदी आगे बढ़ा रहे है। पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का झंडा बुलंद करने का काम किया है।

शाह ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर बोला हमला

केंद्रीय गृह मंत्री ने धारा 370 के हटाए जाने के पीछे पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने 70 साल के शासनकाल में 370 को बच्चे की तरह गोद में पाल कर रखा। कांग्रेस समेत उनके गठबंधन के सभी दल इसे हटाने के विरोध में थे। धारा 370 को संभाल कर रखने वाली कांग्रेस अगर नाम भी बदल ले तो भी क्या अब उसे वोट दिए जा सकते हैं।

संबोधन के मुख्य बिंदू

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंदौर में भाजपा के ‘विजय संकल्प सम्मेलन' में कहा, “यह सम्मेलन अगले चुनावों के लिए भाजपा के अभियान की शुरुआत है। भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बताता है कि 2023 और 2024 में क्रमश: विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत तय है।
  • आज में कार्यकर्ताओं का आह्वान करने आया हूं। आज चुनाव की शुरुआत होने जा रही है। प्रदेश में पहला सम्मेलन मालवा में हुआ है। सभी जगह ऐसे ही सम्मेलन होंगे। आपका उत्साह बताता है की 23 और 24 के परिणाम बता रहा है कि भाजपा की सरकार बनेगी। पिछली बार 29 में एक सीट कम रह गई थी, इस बार पूरी आएगी।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंदौर में भाजपा के ‘विजय संकल्प सम्मेलन' में कहा, “पूरे देश में भाजपा का सबसे अच्छा संगठन मध्य प्रदेश में है।
  • अमित शाह ने कहा- एक दिन सुबह मोदी जी के नेतृत्व में कोर्ट का फैसला आया और श्रीराम मन्दिर का निर्माण शुरू हो गया।
  • यूपीए सरकार के जमाने में कोई भी आकर गोली चलाकर चला जाता था। मोदी की सरकार आने पर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों की धज्जियां उड़ाने का काम हमारी सेना ने किया।
  • श्रीमान बंटाधार और कमलनाथ ये आवाज सुन लो, कांग्रेस से 70 साल तक धारा 370 को गले लगाए रखा, मोदी जी ने समाप्त की। मोदी जी ने कश्मीर को भारत के साथ जोड़ दिया। कांग्रेस और बाकी दल इसका विरोध करते थे, नाम बदले तो भी क्या कोई इनको वोट दे सकते हैं क्या?
  • शाह ने कहा,‘केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार डबल इंजन सरकार के तौर पर मध्यप्रदेश को देश का नम्बर-एक राज्य बनाएगी।
  • शाह ने कहा, मध्यप्रदेश में डेढ़ साल चली कमलनाथ सरकार ने (पूर्ववर्ती) शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए शुरू की गईं 51 से ज्यादा योजनाएं बंद कर दीं ताकि बड़े-बड़े ठेके देकर ठेकेदारों से कमीशन लिया जा सके।
  • अमित शाह ने इंदौर में कहा, कांग्रेस ने अपने 70 साल के शासन में गरीबों के लिए कुछ भी नहीं किया। आज गरीब कल्याण से जुड़े कार्यों के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे देश में गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं।
  • अमित शाह ने इंदौर में कहा, वर्ष 2004 से 2014 के बीच संप्रग सरकार के शासन में पाकिस्तान से आतंकवादी (भारत) आते थे और वारदातों को अंजाम देकर चले जाते थे, लेकिन तब केंद्र की सरकार उफ्फ तक नहीं करती थी।
  • शाह ने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला सैंकड़ों सालों से टेंट में थे। कांग्रेस ने इस मंदिर के निर्माण को भी भटका कर रखा। मोदी जी के शासनकाल में अदालत का फैसला आया और फिर उन्होंने मंदिर निर्माण की दिशा में काम आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर के बाद अगर देश के मंदिरों का किसी ने जीर्णोद्धार किया है तो वे देश के प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।
  • शाह ने कहा कि ‘सोनिया-मनमोहन की सरकार'में पाक से कोई भी आकर हमारे देश में हमले कर जाता था और उस समय की सरकार उफ भी नहीं करती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद पाकिस्तान भूल गया कि अब भारत में सरकार बदल गई है और उसने उरी और पुलवामा में हमला कर दिया, जिसका बदला मौजूदा सरकार ने 15 दिन के भीतर ही ले लिया।

जनकेश्वर महादेव का किया अभिषेक

रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से हेलिकॉप्टर से भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव पहुंचे( सबसे पहले उन्होंने पहाड़ी पर स्थित जानकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद नवनिर्मित परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। इसी के साथ शाह देश के पहले गृह मंत्री हैं जो जानापाव गए हैं। बता दें कि शाह के दौरे को लेकर दोपहर 3:00 बजे तक आम जनता के लिए जानापाव बंद है। https://twitter.com/psamachar1/status/1685565317525782528

शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • दोपहर 1.30 बजे – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • दोपहर 2 बजे – शाह जानापाव में भगवान परशुराम की जन्मस्थली पहुंचकर दर्शन एवं पूजन करेंगे।
  • दोपहर 3 बजे – मां कनकदेवी मंदिर, आईटीआई के पास आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
  • शाम 5 बजे – होटल मैरियट में बैठक को संबोधित करेंगे।
  • रात 8.15 बजे – केंद्रीय गृह मंत्री एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली रवाना होंगे।

बूथ सम्मेलन को करेंगे संबोधित

अमित शाह इंदौर के विधानसभा नंबर दो स्थित कनकेश्वरी गरबा मैदान में विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में इंदौर संभाग के बूथ लेवल कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। वे कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स और जीत का मंत्र देंगे। जानकारी के मुताबिक, इस सम्मेलन में 9 जिलों के 186 मंडल अध्यक्ष, 10311 बूथ अध्यक्ष सहित करीब 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। आयोजन स्थल पर दो वाटरप्रूफ डोम बनाए गए हैं।

संभाग के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे शाह

शाह देर शाम होटल मैरियट में संभागीय कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इस बैठक में मालवा-निमाड की सीटों की स्थिति पर चर्चा की जाएगी। इस क्षेत्र में ही प्रदेश की सबसे ज्यादा 66 विधानसभा सीटें हैं। BJP को साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में मालवा-निमाड़ क्षेत्र में शिकस्त मिली थी। जो सत्ता गंवाने की एक बड़ी वजह बनी थी। 2018 चुनाव में BJP की झोली में इस क्षेत्र की 66 सीटों में से महज 29 सीटें ही आई थीं। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts