Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उमरी टोल प्लाजा फायरिंग केस: शॉर्ट एनकाउंटर में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, फरार आरोपियों की तलाश जारी

Follow on Google News
उमरी टोल प्लाजा फायरिंग केस: शॉर्ट एनकाउंटर में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, फरार आरोपियों की तलाश जारी
भिंड जिले के उमरी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट और फायरिंग करने वाले बदमाशों से शुक्रवार सुबह पुलिस की मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ बीहड़ में हुई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है, जबकि तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफतार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

रविवार शाम करीब 7 बजे भिंड जिले के उमरी टोल प्लाजा पर तीन बाइक पर नौ बदमाश पहुंचे और वहां ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में टोल प्लाजा के दो कर्मचारी—रमेश यादव और बबलू पंडित घायल हो गए। एक कर्मचारी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को गंभीर चोटें आईं। यह पूरी वारदात टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।

पुरानी रंजिश में किया हमला

पुलिस जांच में सामने आया कि हमले की साजिश अनुज राजावत ने रची थी। छह महीने पहले टोल प्लाजा पर टैक्स को लेकर उसकी टोल कर्मचारियों से कहासुनी हुई थी। उसी का बदला लेने के लिए अनुज राजावत ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया।

बीहड़ में हुई मुठभेड़

घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अनुज राजावत, भोला गुर्जर और गजेंद्र भदौरिया कार से बिलाव गांव होते हुए बीहड़ के रास्ते बगियापुरा जा रहे हैं। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन रास्ते में बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें भोला गुर्जर के बाएं पैर और अनुज राजावत के दाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से तीन 315 बोर के अवैध कट्टे बरामद किए हैं। घायल आरोपियों को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनका इलाज जारी है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

फिल्हाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तारी किया जाएगा। ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 21 February 2025 : फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि, पंचांग से जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts