शिवराज सरकार के खिलाफ खुलकर सामने आईं उमा भारती, MP में आज से लागू हुई नई शराब नीति पर जताई शर्मिंदगी

मध्यप्रदेश में आज से नई शराब नीति लागू हो गई है। इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ट्वीट कर शर्मिंदगी जताई है। उन्होंने कहा है कि वे महिलाओं और बेटियों के साथ हैं मगर सरकार राजस्व कमाई में लगी है।
उमा भारती ने कसा तंज
उमा भारती ने शुक्रवार को ट्वीट पर लिखा कि कल से चैत्र नवरात्रि है। ये नौ दिन नारी शक्ति की पूजा का पर्व है। आज हमने मध्यप्रदेश में नई शराब नीति लागू की है। इसमें लोगों को ज्यादा शराब कैसे पिलाई जा सके, अहातों में ज्यादा शराब कैसे परोसी जा सके, इस व्यवस्था को निश्चित किया है। मध्यप्रदेश में इसका नारी शक्ति विरोध कर रही है।
शराब नीति का विरोध
उमा भारती ने अपने ट्वीट में कहा कि छत्तीसगढ़ एवं दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी की राज्य की इकाइयां इसी प्रकार की शराब की नीति के विरोध में सड़क पर उतर आए हैं।











