Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'हमें बचा लीजिए, नेपाल से कुछ नहीं हो रहा…’ रूस में फंसे नेपाली सैनिकों ने भारत से लगाई मदद की गुहार, वीडियो हुआ वायरल

Follow on Google News
'हमें बचा लीजिए, नेपाल से कुछ नहीं हो रहा…’ रूस में फंसे नेपाली सैनिकों ने भारत से लगाई मदद की गुहार, वीडियो हुआ वायरल
इंटरनेशनल डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का दौरा जारी है। इसी दौर के साथ धोखाधड़ी से दूसरे देशों के लोगों को इस जंग में आर्मी के रूप में भर्ती का सिलसिला भी जारी है। हाल ही में यूक्रेन जंग लड़ रहे नेपाली युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसमें वे कह रहे हैं कि हमें धोखे से रूसी आर्मी में भर्ती करवाया गया और अब यहां से जंग लड़ने के लिए भेजा जा रहा है। हमें बचा लीजिए।

भारत की एंबेसी पावरफुल है : नेपाली सैनिक

वीडियो में नेपालियों ने कहा, हमें हेल्पर की नौकरी ऑफर हुई थी। रूस पहुंचने पर हमें आर्मी में भर्ती कर लिया गया और यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ने के लिए भेज दिया। हमने मॉस्को स्थित नेपाली एंबेसी से मदद मांगी लेकिन हमें नेपाल सरकार से कोई मदद नहीं मिली। भारत और नेपाल के बीच अच्छे संबंध हैं... इसलिए हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि वो हमें यहां से बचा ले। हमारे साथ तीन भारतीय युवक भी जंग लड़ रहे थे। भारत सरकार ने उन्हें रेस्क्यू किया। भारत की एंबेसी पावरफुल है। हम 30 लोग रूस आए थे। अब केवल 5 ही बचे हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1767135005010952557

दिसंबर में 6 नेपाली मारे गए थे

बता दें कि दिसंबर 2023 में यूक्रेन के खिलाफ रूस की तरफ से लड़ते हुए 6 नेपाली मारे गए थे। यह खबर सामने आने के बाद नेपाल ने रूस से कहा है कि वो उसके नागरिकों का इस्तेमाल करना बंद करे। नेपाल की मीडिया के अनुसार, मॉस्को ने पिछले महीने जंग में मारे गए नेपालियों के परिवारों को मुआवजा देने पर सहमति जताई थी। जंग में अब तक 14 नेपाली मारे जा चुके हैं।

पैसे के लिए कर रहे जान कुर्बान

नेपाल के कई नौजवान पैसे की खातिर रूस के लिए जंग के मैदान में मौजूद हैं और अपनी जान की बाजी पर जंग लड़ रहे हैं। वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर नेपाली नागरिक पैसा कमाने की खातिर दूसरे देशों में जाते हैं। कई बार ये बेहद जोखिम वाले काम भी करते हैं। चौकानें वाली बात यह है कि ये नेपाली नागरिक जितना पैसा अपने देश भेजते हैं, वो करीब-करीब नेपाल की GDP के बराबर है।

भारतीयों को भी धोखे से रूसी आर्मी में कराया गया भर्ती

22 फरवरी को एक खबर सामने आई थी कि भारतीयों को धोखा देकर यूक्रेन की जंग में भेजा जा रहा है। इसके बाद 29 फरवरी को विदेश मंत्रालय ने बताया था कि रूस में फिलहाल 20 भारतीय नागरिक फंसे हैं और उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ये भी पढ़ें - पाकिस्तान में पहली बार बदलेगी परंपरा : प्रेसिडेंट जरदारी बेटी को बनाएंगे फर्स्ट लेडी, जानें कौन हैं आसिफा भुट्टो जिसे मिलेगा यह अहम पद
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts