Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bomb Threat : महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, इस रेलवे स्टेशन पर जैश-ए-मोहम्मद के नाम से मिला लेटर

Bomb Threat : महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, इस रेलवे स्टेशन पर जैश-ए-मोहम्मद के नाम से मिला लेटर
उज्जैन। मध्य प्रदेश के कुछ रेलवे स्टेशनों समेत उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। राजस्थान के हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें बाबा महाकाल मंदिर का जिक्र भी है। धमकी देने वाले ने खुद को जैश-ए-मोहम्मद का जम्मू-कश्मीर एरिया कमांडर मोहम्मद सलीम अंसारी बताया है। धमकी मिलने के बाद महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मीडिया के जरिए सूचना मिली है, लेकिन हम सतर्कता बरत रहे हैं। राजस्थान पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई की जाएगी। महाकाल मंदिर के आसपास पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ सर्चिंग शुरू कर दी है।

हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर मिला पत्र

जानकारी के मुताबिक, हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को कथित धमकी वाला पत्र मिला था। हनुमानगढ़ के एएसपी प्यारे लाल मीणा ने कहा कि लिफाफे में बंद पत्र डाक के जरिए हनुमानगढ़ स्टेशन मास्टर को भेजा गया था। पुलिस को शाम को इसकी सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि पत्र में जैश-ए-मोहम्मद के नाम से धमकी दी गई थी कि 30 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन और गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, बूंदी, उदयपुर, जयपुर को बम से उड़ा दिया जाएगा।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

एएसपी ने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां रेलवे स्टेशन पर पहुंची और तलाशी ली। प्यारे लाल मीणा के अनुसार, धमकी वाला पत्र भेजे जाने के संबंध में रेलवे पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पत्र भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

इस दिन उड़ाना चाहते थे मंदिर

पुलिस ने बताया कि जानकारी लगते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसी की टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद वहां तलाशी ली गई। पत्र भेजने वाले का पता लगाने के लिए खोज की जा रही है। पुलिस ने बताया कि 30 अक्टबर को रेलवे स्टेशनों को और 2 अक्टबूर को उज्जैन महाकाल मंदिर को उड़ाने का जिक्र पत्र में था। ये भी पढ़ें- Rajasthan Bomb Threat : रेलवे स्टेशनों और कई जगहों पर बम विस्फोट की धमकी, जैश-ए-मोहम्मद के नाम से मिली चिट्ठी, अलर्ट मोड पर पुलिस
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts