Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ujjain News : तेज रफ्तार पिकअप पलटी, तीन की मौत, 14 घायल, खेतों में मटर तोड़ने जा रहे थे मजदूर

Follow on Google News
Ujjain News : तेज रफ्तार पिकअप पलटी, तीन की मौत, 14 घायल, खेतों में मटर तोड़ने जा रहे थे मजदूर
उज्जैन। साल के आखिरी दिन मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलवार की सुबह महिदपुर तहसील के डेलची गांव में एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 14 घायल हुए हैं। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज महिदपुर में चल रहा है। हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ, जब पिकअप में सवार मजदूर रतलाम जा रहे थे।

मटर तोड़ने के लिए जा रही थी महिलाएं

जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार सभी महिलाएं खेतों में मटर तोड़ने के लिए अन्य गांवों में जा रही थी। पिकअप की स्पीड अत्यधिक तेज थी, जिसके कारण वह सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। पलटते ही मजदूरों के नीचे दब जाने से चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और राहत कार्य शुरू किया गया। देखें वीडियो...

मृतकों और घायलों की पहचान

हादसे में मृतकों के रूप में कंचन बाई (45), जसोदा बाई (35), और बाला राम (15) की पहचान हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला मजदूरों में माया बाई, रेखा बाई, पायल बाई और रम्भा बाई शामिल हैं, जिन्हें उपचार के लिए उज्जैन जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा अन्य घायलों को महिदपुर के अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें मंजू बाई, हेमा बाई, साजन बाई, लक्ष्मी बाई, डाली बाई, रेखा बाई, ललिता बाई, रम्भा बाई, कमला बाई, उमराव बाई, सुगन बाई, और रुक्मा बाई शामिल हैं। हादसे के बाद पिकअप के चालक के मौके से फरार होने की खबर है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि घायलों में कई की हालत गंभीर है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts