Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Uber Air Taxi :अब सड़क ही नहीं आसमान में भी चलेगी उबर टैक्सी, मोबाइल ऐप से कर सकेंगे बुकिंग

अमेरिका की कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी उबर ने इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी जोबी एविएशन के साथ एक खास साझेदारी की है। उबर ने मिलकर ‘इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी’ सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है। ये टैक्सी इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) जैसी होगी। इसकी अधिकतम रफ्तार 321 किमी/घंटा तक होगी जो एक बार की चार्जिंग में 160 किलो मीटर तक चल सकेगी।
अब सड़क ही नहीं आसमान में भी चलेगी उबर टैक्सी, मोबाइल ऐप से कर सकेंगे बुकिंग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमेरिका की कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी उबर ने इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी जोबी एविएशन के साथ एक खास साझेदारी की है। उबर ने मिलकर ‘इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी’ सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है। इस एयर टैक्सी की बुकिंग साधारण टैक्सी की तरह मोबाइल ऐप से की जा सकेगी। उबर कैब ने दुबई में ट्रैफिक से बचने के लिए इसकी शुरूआत करने का फैसला किया है।

    साल 2026 के अंत तक शुरू हो जाएगी उबर एयर टैक्सी

    साल 2026 के अंत तक कई शहरों में मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम लॉन्च किया जाएगा। जिससे नॉर्मल कैब की तरह ही इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी भी बुक कर पाएंगे। इस टैक्सी में 4 यात्री बैठ सकेंगे। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसे सिर्फ लाइसेंस प्राप्त कमर्शियल पायलट ही उड़ा सकेंगे। साथ ही इस सुविधा के बाद दुबई में जमीन और हवा को जोड़ने वाली मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

    Twitter Post 

    321 km/h की स्पीड से भरेगी उड़ान

    ये टैक्सी इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) जैसी होगी। इसकी अधिकतम रफ्तार 321 किमी/घंटा तक होगी जो एक बार की चार्जिंग में 160 किलो मीटर तक चल सकेगी।

    आखिरी चरण में है एयरक्राफ्ट की टेस्टिंग

    सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी अब तक 50,000 मील से ज्यादा की टेस्ट फ्लाइट्स पूरी कर चुकी है। जोबी के एयरक्राफ्ट अभी टेस्टिंग के आखिरी चरण में हैं। जिसका साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

    ये भी पढ़ें: JioEyeQ Dashcam : अब कार ड्राइविंग होगी ज्यादा सुरक्षित, GPS और AI सपोर्ट के साथ किफायती डैशकैम लॉन्च

    मोबाइल ऐप से होगी बुकिंग

    एयर टैक्सी की बुकिंग सामान्य टैक्सी की तरह ही होगी। ऐप्लिकेशन पर अन्य टैक्सी के साथ एयर टैक्सी का विकल्प भी दिखेगा जिसमें लोकेशन के आधार पर पिक अप और ड्रॉप पॉइंट सेट करके बुकिंग की जा सकेगी।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts