🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

JioEyeQ Dashcam :अब कार ड्राइविंग होगी ज्यादा सुरक्षित, GPS और AI सपोर्ट के साथ किफायती डैशकैम लॉन्च

Reliance Jio ने एडवांस फीचर्स के साथ JioEyeQ डैशकैम लॉन्च किया है। Jio का ये डैसकैम सिर्फ वीडियो रिकॉर्ड नहीं करता बल्कि GPS, स्पीड डेटा, AI Pedestrian Detection और नाइट विजन जैसे फीचर्स भी देता है जो ड्राइविंग को बहुत सुरक्षित बनाता है।
Follow on Google News
अब कार ड्राइविंग होगी ज्यादा सुरक्षित, GPS और AI सपोर्ट के साथ किफायती डैशकैम लॉन्च
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारत में Reliance Jio ने एडवांस फीचर्स के साथ JioEyeQ डैशकैम लॉन्च किया है। Jio का ये डैसकैम सिर्फ वीडियो रिकॉर्ड नहीं करता बल्कि GPS, स्पीड डेटा, AI Pedestrian Detection और नाइट विजन जैसे फीचर्स भी देता है जो ड्राइविंग को बहुत सुरक्षित बनाता है। इस डैसकैम को अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया गया है।

    क्या है JioEyeQ डैशकैम?

    JioEyeQ डैशकैम एक छोटा कैमरा डिवाइस है जिसे किसी भी कार के विंडस्क्रीन या डैश पर फिट किया जा सकता है। इसका मुख्य उद्देश्य ड्राइविंग के दौरान सामने होने वाली गतिविधियों को वीडियो के रूप में रिकॉर्ड करना होता है। जो किसी भी हादसे या विवाद के समय डिजिटल साक्ष्य के रूप में काम आ सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: SIM निकालते ही बंद हो जाएगा WhatsApp : 1 मार्च से SIM-Binding Rule लागू, जानें सरकार ने क्यों बनाया ये सख्त नियम

    मिलेंगे GPS, Wi-Fi, AI जैसे एडवांस फीचर्स

    Jio EyeQ में GPS फीचर मिलेगा जिसकी मदद से इसके द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो की सटीक लोकेशन का अंदाजा लगाया जा सकता है। 2MP के इस FHD कैमरे में 140 डिग्री अल्ट्रा वाइड फील्ड ऑफ व्यूइंग एंगल मिलता है। इसके अलावा यह डैशकैम AI फीचर्स से लैस है जो पैदल चलने वालों को पहचान सकता है और जरूरत पड़ने पर ड्राइवर को अलर्ट भी देता है। डिवाइस में 32GB का माइक्रोSD कार्ड स्टोरेज के साथ बिल्ट-इन Wi-Fi और माइक्रोफोन भी दिया गया है।

    ये भी पढ़ें: SEBI on Mutual Fund : सेबी ने म्यूचुअल फंड को लेकर बदले नियम, कई स्कीम्स होंगी बंद

    ₹3499 है शुरूआती कीमत                    

    JioEyeQ Dashcam की शुरुआती कीमत 3,499 रुपये रखी गई है। इसे Amazon इंडिया पर खरीदा जा सकता है । इसके अलावा इसे नो-कॉस्ट EMI पर हर महीने 1,166 रुपए देकर भी खरीदा जा सकता है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    icon

    Latest Posts