Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Salman Khan के फार्म हाउस में दो लोगों ने की घुसने की कोशिश, गिरफ्तार; फर्जी आधार कार्ड बरामद, गैंगस्टर से मिली धमकी से है कनेक्शन…!

Follow on Google News
Salman Khan के फार्म हाउस में दो लोगों ने की घुसने की कोशिश, गिरफ्तार; फर्जी आधार कार्ड बरामद, गैंगस्टर से मिली धमकी से है कनेक्शन…!
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान को जबसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है, उनकी सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है। लेकिन उनकी सिक्योरिटी सिस्टम की चूक को लेकर एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस पर दो लोगों ने जबरन घुसने की कोशिश की है। हालांकि दोनों आरोपी फार्म हाउस में घुस पाते उससे पहले ही सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

तार तोड़कर और पेड़ के सहारे अंदर घुसने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, मामला 2 जनवरी का है। आरोपियों ने सलमान खान के अर्पिता फॉर्म हाउस के तार तोड़कर, पेड़ो के माध्यम से अंदर घुसने की कोशिश की थी। तभी सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें देख लिया और अंदर जाने से रोक लिया। पकड़े जाने पर दोनों ने अपना गलत नाम बताया।

दोनों ने खुद को सलमान का बताया फैन

अभी तक की पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपियों ने खुद को सलमान खान का फैन बताया है। लेकिन दोनों आरोपियों के पास से फर्जी ID कार्ड (आधार कार्ड) भी मिले हैं हालांकि उनके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि जिस समय आरोपियों ने फॉर्म हाउस में घुसने की कोशिश की उस दौरान एक्टर वहां मौजूद नहीं थे।

पुलिस ने दर्ज की FIR

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के असली नाम अजेश कुमार गिल और गुरुसेवक हैं। दोनों पंजाब और राजस्थान के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

सलमान खान को मिल चुकी है धमकी

यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि एक्टर को बीते कई सालों से गैंगस्टर की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने भाई जान को मारने की धमकी खुलेआम दी थी। वो दो बार सलमान को मारने की कोशिश भी कर चुके हैं।

आखिर क्यों है सलमान खान से दुश्मनी ?

सलमान खान से असल दुश्मनी लॉरेंस बिश्नोई की है। दरअसल, यह मामला 1998 में शूट हो रही सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान का है। उस दौरान सलमान खान काले हिरण का शिकार करने के मामले में जेल गए थे। राजस्थान का बिश्नोई समाज पर्यावरण और जीव जंतुओं के बहुत ही करीब माना जाता है। इनके लिए काला हिरण पूज्य होता है। बिश्नोई कम्युनिटी के लोग आज तक सलमान के खिलाफ कोर्ट में उन्हें सजा दिलाने के लिए लड़ रहे हैं। ऐसे में लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को उनकी कम्युनिटी की धार्मिक भावनाएं आहत करने के कारण मारना चाहते हैं। ये भी पढ़ें -Salman Khan Security: लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद एक्शन में मुंबई पुलिस, सलमान की बढ़ाई गई सिक्योरिटी
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts