शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, ‘महाकाली’ का फर्स्ट ग्लिम्प्स देख बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

अक्षय खन्ना ‘धुरंधर’ के बाद फिल्म ‘महाकाली’ में शुक्राचार्य के दमदार किरदार में नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट ग्लिम्प्स रिलीज कर दिया है, जिसमें उनका नया लुक चर्चा में है। फिल्म में धर्म और अधर्म की जंग की झलक देखने को मिली है। ‘महाकाली’ 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, ‘महाकाली’ का फर्स्ट ग्लिम्प्स देख बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट
अक्षय खन्ना ‘धुरंधर’ के बाद फिल्म ‘महाकाली’ में शुक्राचार्य के दमदार किरदार में नजर आएंगे।

अक्षय खन्ना एक बार फिर अपने दमदार किरदार से दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए तैयार हैं। ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का किरदार निभाकर खूब तारीफ बटोरने के बाद अब वह फिल्म ‘महाकाली’ में शुक्राचार्य के रोल में नजर आएंगे। मेकर्स ने सोमवार, 24 अगस्त को फिल्म का पहला ग्लिम्प्स वीडियो जारी कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

शुक्राचार्य के लुक ने मचाई हलचल

कुछ दिनों पहले ही अक्षय खन्ना का शुक्राचार्य के रूप में पहला लुक सामने आया था। अब फिल्म के ग्लिम्प्स वीडियो में उनके इस किरदार की पहली झलक देखने को मिली है। वीडियो में अक्षय को पहचानना भी आसान नहीं है। लंबी सफेद दाढ़ी, बिखरे बाल और पारंपरिक पहनावे में उनका लुक काफी अलग नजर आ रहा है।

धर्म और अधर्म की जंग की दिखी झलक

‘शुक्राचार्य वॉर क्राई’ नाम से जारी इस वीडियो में धर्म और अधर्म के बीच होने वाली बड़ी लड़ाई की झलक दिखाई गई है। अक्षय खन्ना का किरदार इस पूरी कहानी में काफी अहम नजर आ रहा है। उनकी तीखी नजर और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें: केरल की बेटी ने जीता बड़ा ताज! कैजिया लिज मैजो बनीं Miss Universe India 2026, अब भारत को करेंगी रिप्रेजेंट

‘महाकाली’ में असुरों के गुरु बनेंगे अक्षय

फिल्म में अक्षय खन्ना शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं। पौराणिक कथाओं में शुक्राचार्य को असुरों का गुरु माना जाता है। ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत जैसे चर्चित किरदार के बाद अक्षय का यह नया अवतार उनके फैंस के लिए काफी अलग होने वाला है।

8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म

‘महाकाली’ अगले साल 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर अभी से दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। फर्स्ट ग्लिम्प्स सामने आने के बाद अब फैंस फिल्म की पूरी कहानी और अक्षय खन्ना के किरदार को देखने का इंतजार कर रहे हैं।

मेकर्स ने क्या कहा?

फिल्म के निर्माता रिवाज रमेश दुग्गल ने कहा कि ‘महाकाली’ की कहानी भारतीय इतिहास और परंपराओं से जुड़ी दुनिया को बड़े और भव्य सिनेमाई अंदाज में दर्शकों के सामने लाने की कोशिश है। उन्होंने बताया कि अक्षय खन्ना का शुक्राचार्य बनना कहानी में एक खास गहराई जोड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘महाकाली’ एक बड़े सिनेमाई सफर की शुरुआत है और फिल्म के जरिए दर्शकों को एक बड़े महायुद्ध की दुनिया से रूबरू कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम Grey Tick को लेकर मचा कन्फ्यूजन, क्या सच में कम हो रही Reels की Reach?

पूजा अपर्णा कोल्लूरु ने किया निर्देशन

‘महाकाली’ को पूजा अपर्णा कोल्लूरु ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को आरकेडी स्टूडियोज के बैनर तले रिवाज रमेश दुग्गल ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय खन्ना के अलावा भूमि शेट्टी, श्रिया रेड्डी और रोहित सराफ समेत कई कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली कड़ी बताई जा रही है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts