Anuppur News : जहरीली गैस से 2 किसानों की मौत, तीसरे की महिलाओं ने बचाई जान; कुएं में पंप निकालने उतरे थे

Follow on Google News
Anuppur News : जहरीली गैस से 2 किसानों की मौत, तीसरे की महिलाओं ने बचाई जान; कुएं में पंप निकालने उतरे थे
अनूपपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के जमुड़ी गांव में रविवार को एक दुखद घटना घटी है, जहां 2 किसान जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब दोनों किसान अपने खेत में स्थित कुएं में मोटर पंप निकालने के लिए उतरे थे। कुएं में बचाने उतरे तीसरे किसान को महिलाओं ने बचाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मृतकों के शवों को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कुएं में पंप निकालने उतरे थे दोनों किसान

जानकारी के अनुसार, किसान मदनसिंह (50) मोटर पंप निकालने उतरा था, लेकिन वह डूब गया। जिसे बचाने के लिए देवलाल (45) कुएं में उतरा लेकिन वह भी डूब गया। जहरीली गैस के कारण उनकी मौत हो गई। जब दोनों नहीं लौटे तो बोधन सिंह (45) मदद के लिए कुएं में उतरा, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद घबराहट और बेचैनी होने पर उसने आवाज लगाई। तभी खेत पर धान का रोपा लगा रही महिलाओं ने रस्सी डालकर बोधन सिंह को बाहर निकाला।इसके बाद इसकी सूचना ग्रामीण और पुलिस को दी गई।

मृतकों के परिवार में शोक की लहर

घटना के बाद पुलिस और एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और टीम ने दोनों किसानों को मृत अवस्था में कुएं से बाहर निकाला। घटनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार ने मौका मुआयना किया। इस घटना से मृतकों के परिवार में शोक की लहर है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों किसानों की मौत हुई है और हम मामले की जांच कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- कटनी में मौत का कुआं : दम घुटने से 4 लोगों की मौत, पंप डालने उतरा था किसान… मदद के लिए उतरे बाकि तीन; नहीं मिली ऑक्सीजन, जहरीली गैस ने ली जान
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts