Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्विशा शर्मा मौत केस में फिर टली सुनवाई, अब सुप्रीम कोर्ट में एक हफ्ते बाद होगी सुनवाई

ट्विशा शर्मा मौत केस की सुनवाई भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर कराने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई एक हफ्ते टल गई। पिता ने सास के कथित प्रभाव को लेकर उठाए सवाल।
ट्विशा शर्मा मौत केस में फिर टली सुनवाई, अब सुप्रीम कोर्ट में एक हफ्ते बाद होगी सुनवाई

दिवंगत ट्विशा शर्मा की मौत का मामला भोपाल से दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई एक हफ्ते के लिए टल गई। ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा ने निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए यह याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि ट्विशा की सास और पूर्व जिला न्यायाधीश गिरीबाला सिंह के प्रभाव के चलते मामले की निष्पक्ष सुनवाई प्रभावित हो सकती है।

प्रतिवादी के वकील ने मांगा समय

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने प्रतिवादी पक्ष की ओर से समय मांगे जाने के बाद सुनवाई टाल दी। वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने अपने निर्देश देने वाले वकील की शादी का हवाला देते हुए अदालत से अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया।

Twisha Sharma

भोपाल कोर्ट की सुनवाई पर पहले ही लगी है रोक

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ट्विशा शर्मा मौत मामले में भोपाल सत्र न्यायालय में आगे की सुनवाई पर रोक लगा चुका है। शीर्ष अदालत ने मामले को दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग पर सीबीआई, आरोपी समर्थ सिंह और गिरीबाला सिंह को नोटिस भी जारी किए थे।

शादी के पांच महीने बाद ससुराल में मिली थी लाश

नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की मुलाकात डेटिंग ऐप के जरिए भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों ने शादी कर ली, लेकिन शादी के महज पांच महीने बाद 12 मई को ट्विशा भोपाल स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गईं। ट्विशा के परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें दहेज की मांग को लेकर लगातार घरेलू हिंसा और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। अब उनके पिता मामले की सुनवाई दिल्ली में कराने की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें निष्पक्ष न्याय मिल सके।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts