Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Twisha Sharma Case :CBI ने मांगी ट्विशा की सास गिरिबाला की कस्टडी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI ने आरोपी सास गिरिबाला सिंह की हिरासत में पूछताछ की मांग की है। हाईकोर्ट में पेश पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि ट्विशा के शरीर पर मौत से पहले लगी चोटों के निशान थे। मामले में दहेज प्रताड़ना और संघर्ष के आरोपों की जांच जारी है।
CBI ने मांगी ट्विशा की सास गिरिबाला की कस्टडी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच अब तेज हो गई है। इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच कर रही CBI ने हाईकोर्ट से कहा है कि आरोपी सास गिरिबाला सिंह से हिरासत में पूछताछ करना जरूरी है। जांच एजेंसी ने उनकी जमानत रद्द करने की मांग भी की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों का खुलासा

मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जुड़ी अहम जानकारी दी। सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि ट्विशा शर्मा के शरीर पर कलाई, कोहनी, सिर और अन्य हिस्सों में चोटों के निशान मिले थे। इस दौरान कोर्ट ने पूछा कि क्या ये चोटें मौत से पहले लगी थीं? इस पर सरकार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कुछ चोटें एंटी-मार्टम थीं, यानी वे मौत से पहले लगी थीं।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case : प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ी पूर्व जज और ट्विशा शर्मा की सास, बोलीं हमें लगा था एक संस्कारी बहू घर आई है लेकिन...

‘चोटें संघर्ष के दौरान लगी हो सकती हैं’

राज्य सरकार ने कोर्ट में कहा कि ये चोटें न तो मौत के बाद लग सकती थीं और न ही शव को नीचे उतारते समय लगी होंगी। सरकार के मुताबिक, चोटों के निशान इस बात की ओर इशारा करते हैं कि ये किसी हाथापाई या संघर्ष के दौरान लगी हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Bhopal Case : और उलझी पहेली...ट्विशा शर्मा सीढ़ी पर चढ़ती दिखी, फिर 3 लोगों ने नीचे उतारा शव, Video Viral

बहन के बयान में दहेज मांग का आरोप

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने ट्विशा शर्मा की बहन का बयान भी अदालत में पढ़कर सुनाया। बयान के मुताबिक, ट्विशा की सास ने उसे घर बुलाकर 2 लाख रुपये की मांग की थी। परिवार की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि शादी में किया गया खर्च ससुराल पक्ष को पर्याप्त नहीं लगा था और इसे लेकर ट्विशा पर दबाव बनाया जाता था।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case: सीएम डॉ. मोहन यादव से मिले ट्विशा शर्मा के परिजन, मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का दिया भरोसा

पति और सास के खिलाफ FIR दर्ज

इस मामले में दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2), 85 और 3(5) के साथ दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। FIR में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उनकी सास, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts