PlayBreaking News

Twisha Sharma Death Case:सीएम डॉ. मोहन यादव से मिले ट्विशा शर्मा के परिजन, मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का दिया भरोसा

ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने सक्रिय रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधे हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार से बातचीत की। और सरकार ने निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
Follow on Google News
सीएम डॉ. मोहन यादव से मिले ट्विशा शर्मा के परिजन, मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का दिया भरोसा

भोपाल। राज्य सरकार CBI जांच की सिफारिश करने की तैयारी में है। परिवार की मांग पर दोबारा पोस्टमार्टम की संभावना भी जताई गई है। सीएम ने कहा कि हर हाल में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी।

सीएम ने परिवार को दिया न्याय का भरोसा

ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने पूर्व सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने गंभीरता दिखाते हुए परिवार को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संवेदनशील मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सरकार हर पहलू की गहराई से जांच करवाएगी। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें: Cockroach Janata Party: 5 दिन में 63 लाख फॉलोअर्स, इंस्टाग्राम पर BJP को दे रही टक्कर

CBI जांच के लिए लिखा जाएगा पत्र 

मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने की सिफारिश की जाएगी। लगातार उठ रहे सवालों और परिवार की मांग को देखते हुए यह फैसला अहम माना जा रहा है। सरकार चाहती है कि जांच पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो। इससे किसी भी तरह के संदेह की गुंजाइश खत्म हो सकेगी। सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है।

आरोपियों की बेल रिजेक्ट करने लगेगा आवेदन 

सरकार आरोपियों को मिली राहत के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अदालत में बेल रद्द कराने के लिए आवेदन दाखिल किया जाएगा। उनका मानना है कि आरोपियों को मिली राहत से जांच प्रभावित हो सकती है। इसलिए कानूनी प्रक्रिया के तहत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बचने का मौका न मिले।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

दोबारा पोस्टमार्टम पर सरकार तैयार

ट्विशा के दोबारा पोस्टमार्टम को लेकर भी सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि अदालत से अनुमति मिलती है तो दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिवार ने पहले पोस्टमार्टम पर सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है। सरकार ने भरोसा दिया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से होगी। 

जरूरत पड़ी तो दिल्ली भेजा जाएगा शव-सीएम 

सरकार ने यह भी आश्वासन दिया है कि यदि आवश्यक हुआ तो शव को दिल्ली भेजने की व्यवस्था की जाएगी। परिवार चाहता है कि जांच किसी बड़े और निष्पक्ष मेडिकल संस्थान में हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में पूरी मदद करेगी। इससे जांच की विश्वसनीयता और मजबूत होगी। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts