Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Twisha Sharma Case :प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ी पूर्व जज और ट्विशा शर्मा की सास, बोलीं हमें लगा था एक संस्कारी बहू घर आई है लेकिन...

गिरिबाला सिंह ने ट्विशा के पिता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, लड़की के पिता की पर्सनैलिटी ठीक नहीं है। हमने परिवार को साथ रहने के लिए बुलाया था
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ी पूर्व जज और ट्विशा शर्मा की सास, बोलीं हमें लगा था एक संस्कारी बहू घर आई है लेकिन...

भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब ससुराल पक्ष खुलकर सामने आया है। ट्विशा की सास और पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि ट्विशा और उनके बेटे ने अपनी मर्जी से शादी की थी, लेकिन शादी के बाद उनका व्यवहार बदल गया था। जिसका घर पर भी असर देखने को मिला।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ी पूर्व जज

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गिरिबाला सिंह रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि ट्विशा का जाना उनके परिवार के लिए भी बड़ा नुकसान है। उन्होंने कहा, बहू और बेटी दोनों बराबर होती हैं। हमें उम्मीद थी कि समय के साथ उसमें बदलाव आएगा, लेकिन उसका जाना हमारे लिए नाइटमेयर जैसा है।

Breaking News

ट्विशा पर ससुरल पक्ष ने ये कहा

शादी से पहले ट्विशा बिना विवाह घर आई थी, शादी के बाद लगा कि उसका व्यवहार एक्टिंग जैसा था, जो संदेह पैदा करता है। ट्विशा 5 महीने में 5 बार दिल्ली गई थी, दिल्ली में उसने क्या किया, किससे मिली ये भी गंभीर सवाल है, साथ ही उनकी सास ने कहा कि ग्लैमर वर्ल्ड में उसे कम उम्र में धकेला गया, इतना ही नहीं ट्विशा की साइकाइट्रिक ट्रीटमेंट और काउंसिलिंग चल रही थी। बात यहीं नहीं रूकी अबॉर्शन उसने अपनी मर्जी से कराया था।

लड़की के पिता पर उठाएं गंभीर सवाल

गिरिबाला सिंह ने ट्विशा के पिता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, लड़की के पिता की पर्सनैलिटी ठीक नहीं है। हमने परिवार को साथ रहने के लिए बुलाया था ताकि अंतिम संस्कार शांति से हो सके उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ट्विशा अपने माता-पिता की आय का साधन थी और इसी वजह से परिवार में तनाव था।

यह भी पढ़ें: Twisha Sharma Bhopal Case : और उलझी पहेली...ट्विशा शर्मा सीढ़ी पर चढ़ती दिखी, फिर 3 लोगों ने नीचे उतारा शव, Video Viral

पिछले 24 घंटे के बड़े अपडेट्स

  1. पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल चुकी है
  2. कोर्ट ने बेटे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी
  3. पुलिस ने मामले में ₹10 हजार का इनाम घोषित किया है

एक शहीद की पत्नी को सम्मान नहीं दे सकते- गिरिबाला सिंह

पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने कहा कि उनके पति देश के लिए शहीद हुए थे। उन्होंने कहा, एक शहीद की पत्नी को सम्मान नहीं दे सकते, ये कैसे लोग हैं सामान्य आदमी को बेल मिल जाती है। हमारा जज होना क्या गुनाह है। ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से यह मामला लगातार चर्चा में है। लड़की पक्ष ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगा रहा है, जबकि ससुराल पक्ष इन आरोपों को गलत बता रहा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts