Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Twisha Sharma Bhopal Case :और उलझी पहेली...ट्विशा शर्मा सीढ़ी पर चढ़ती दिखी, फिर 3 लोगों ने नीचे उतारा शव, Video Viral

ट्विशा शर्मा केस में एक सीसीटीवी वीडियो सामने आए हैं।  वीडियो में ट्विशा सीढ़ियां चढ़कर ऊपर जाती दिख रही हैं। करीब एक घंटे बाद तीन लोग उनके शव को सीढ़ियों से नीचे उतारते नजर आ रहे हैं। यह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है।
और उलझी पहेली...ट्विशा शर्मा सीढ़ी पर चढ़ती दिखी, फिर 3 लोगों ने नीचे उतारा शव, Video Viral

भोपाल।  ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। घटना के सात दिन बाद उसका आखिरी सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने पूरे मामले को फिर से चर्चा में ला दिया है। इस वीडियो में ट्विशा बिल्डिंग की सीढ़ियां चढ़ते हुए तीसरी मंजिल की ओर जाती दिखाई दे रही है। उसके हाथ में हेडफोन नजर आ रहे हैं और वह सामान्य तरीके से ऊपर जाती दिखती है। 

सीढ़ियां चढ़ते वक्त एक कमरे की ओर डाली नजर

वीडियो में दिखाई देता है कि सीढ़ियां चढ़ते समय ट्विशा कुछ सेकंड के लिए अपनी बाईं ओर मौजूद कमरे की तरफ देखती है। हालांकि वह वहां रुके बिना सीधे तीसरी मंजिल की ओर बढ़ जाती है। यही फुटेज अब जांच एजेंसियों के लिए अहम सबूत माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद ट्विशा जिंदा दिखाई नहीं देती।

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा मौत मामला : पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, कोर्ट में हुई तीखी बहस

छत पर जिंदा गई ट्विशा, नीचे आया शव

सीसीटीवी फुटेज का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा वह है, जिसमें ट्विशा के ऊपर जाने के बाद कुछ देर बाद उसके शव को तीन लोग नीचे लेकर आते दिखाई देते हैं। इस दृश्य ने परिवार के शक को और गहरा कर दिया है। परिजनों का कहना है कि यह पूरा मामला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

मां का आरोप- समर्थ करता था नशा

ट्विशा की मां ने मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी नशा नहीं करती थी, बल्कि समर्थ सिंह नशीले पदार्थों का सेवन करता था। मां का आरोप है कि समर्थ अक्सर ट्विशा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और उसके साथ अभद्र भाषा में बात करता था।

पिता से मंगवाई गई थी माफी

परिवार का दावा है कि जब ट्विशा के पिता ने समर्थ से ड्रग्स को लेकर सवाल पूछे थे, तब उनसे जबरन माफी मंगवाई गई थी। परिजनों के मुताबिक, उस समय भी परिवार ने मामले को शांत रखने की कोशिश की, लेकिन अब सामने आ रही बातें कई गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: भोपाल ट्विशा केस में नया मोड़! सास ने कोर्ट में कहा- बहू ड्रग्स की आदी थी, नशा नहीं मिलता था तो कांपते थे हाथ; 12 घंटे लापता भी रही थी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठे सवाल

ट्विशा के माता-पिता पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि पूरे मामले में सबूतों से छेड़छाड़ की गई है। पिता का कहना है कि हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण एविडेंस को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

बेल्ट की जांच बिना हुआ पोस्टमार्टम

परिजनों ने दावा किया है कि ट्विशा के गले में जो बेल्ट मिला था, उसकी ठीक से जांच किए बिना ही पोस्टमार्टम कर दिया गया। परिवार इसे जांच में बड़ी लापरवाही मान रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने भी इसे जांच प्रक्रिया की गंभीर चूक माना है।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts