PlayBreaking News

हंसी के पीछे डर!‘कट कर देना’ क्यों बोले कपिल शर्मा? मजाक-मजाक में ‘लॉरेंस’ का इशारा

नेटफ्लिक्स इंडिया के लाइव इवेंट में कपिल शर्मा ने मजाक के दौरान ऐसा बयान दे दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। उनके गैंगस्टर वाले कमेंट को सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई से जोड़ा जा रहा है, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया।
Follow on Google News
‘कट कर देना’ क्यों बोले कपिल शर्मा? मजाक-मजाक में ‘लॉरेंस’ का इशारा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    03 फरवरी की रात एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए खास रही। नेटफ्लिक्स इंडिया ने इस दिन अपने कई नए और आने वाले प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया। इस खास इवेंट में फिल्मी सितारों के साथ-साथ टीवी और कॉमेडी की दुनिया के बड़े नाम भी मौजूद थे। इसी मंच पर मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी।

    नेटफ्लिक्स के इस इवेंट में कपिल शर्मा अपनी पूरी कॉमेडी गैंग के साथ नजर आए। मंच पर कपिल के साथ नवजोत सिंह सिद्धू, अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी मौजूद थे। इस दौरान आधिकारिक तौर पर कपिल शर्मा शो के पांचवें सीजन की घोषणा कर दी गई।
    जैसे ही यह खबर सामने आई, वहां मौजूद दर्शकों और फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। कपिल हमेशा की तरह मस्ती के मूड में दिखे और मंच पर जमकर हंसी-मजाक किया।

    बातचीत के दौरान हुआ चौंकाने वाला पल

    इवेंट के दौरान नेटफ्लिक्स इंडिया की CEO मोनिका शेरगिल मंच पर आईं और कपिल शर्मा से बातचीत करने लगीं। उन्होंने कपिल के साथ नेटफ्लिक्स की लंबी जर्नी की तारीफ की। मजाकिया अंदाज में मोनिका ने कहा, हमारी नजर तो बहुत समय से आप पर है कपिल, बस उम्मीद है कि 11 देशों की पुलिस की नजर आप पर न हो।

    मजाक में निकल गया बड़ा बयान

    मोनिका की बात पर कपिल शर्मा तुरंत हंस पड़े और जवाब देते हुए बोले,एक-दो देशों के गैंगस्टर भी आजकल लगे हुए हैं। यह कहते ही कपिल जोर-जोर से हंसने लगे। लेकिन कुछ ही सेकंड बाद उन्हें एहसास हुआ कि यह इवेंट लाइव है और मीडिया सब रिकॉर्ड कर रही है। इसके बाद कपिल ने तुरंत कहा, इस बात को काट देना। इसके बाद उन्होंने पैपराजी से हंसी-मजाक करते हुए कहा, मोबाइल छोड़ दो, कहां जाओगे इतनी शूटिंग करके।

    लॉरेंस बिश्नोई से जोड़ा गया बयान

    कपिल के इस मजाकिया बयान को सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जोड़ दिया। दरअसल, पिछले साल कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे ‘कैप्स कैफे’ पर फायरिंग की घटनाएं सामने आई थीं। इन्हीं घटनाओं की वजह से कपिल का यह बयान चर्चा में आ गया।

    कैप्स कैफे पर तीन बार हुई फायरिंग

    जानकारी के मुताबिक, कपिल शर्मा के कनाडा में स्थित कैप्स कैफे पर अब तक तीन बार फायरिंग हो चुकी है। पहला हमला 10 जुलाई को हुआ था, दूसरा 7 अगस्त को और तीसरा हमला 16 अक्टूबर को किया गया। इन घटनाओं में किसी के घायल होने की खबर नहीं आई, लेकिन कैफे की प्रॉपर्टी को काफी नुकसान पहुंचा था।

    किन लोगों ने ली हमलों की जिम्मेदारी

    इन फायरिंग की घटनाओं की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू के साथ-साथ बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के ऑपरेटिव हरजीत सिंह लड्डी ने ली थी। इन घटनाओं के बाद कपिल शर्मा की सुरक्षा को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई थीं।

    डर के आगे नहीं झुके कपिल

    लगातार हमलों और धमकियों के बावजूद कपिल शर्मा ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने न सिर्फ अपने काम पर फोकस बनाए रखा, बल्कि लोगों के सामने हमेशा कॉन्फिडेंस के साथ खड़े रहे। नेटफ्लिक्स इवेंट में भी कपिल का वही बेफिक्र और मजेदार अंदाज देखने को मिला, जिसके लिए उनके फैंस उन्हें इतना पसंद करते हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts