‘निशा और उसके कजिन्स’ फेम एक्टर विभु राघव का निधन, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद ली आखिरी सांस; फैंस और दोस्तों ने दी श्रद्धांजलि

Follow on Google News
‘निशा और उसके कजिन्स’ फेम एक्टर विभु राघव का निधन, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद ली आखिरी सांस; फैंस और दोस्तों ने दी श्रद्धांजलि
मुंबई। टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘निशा और उसके कजिन्स’ से लोकप्रियता पाने वाले एक्टर विभु राघव अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह पिछले कुछ वर्षों से चौथे स्टेज के कोलन कैंसर से जूझ रहे थे और आखिरकार 2 जून 2025 को मुंबई के नानावटी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। विभु उर्फ वैभव कुमार सिंह राघव अपनी बीमारी के दौरान सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय थे। वे न केवल अपनी जर्नी साझा करते थे, बल्कि लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर जागरूक भी करते थे।

हिम्मत और मुस्कान के साथ लड़ी बीमारी की लड़ाई

2022 में जब उन्हें कैंसर का पता चला, तो उन्होंने इसे छुपाने के बजाय खुलकर इसके बारे में बताया। इंस्टाग्राम पर उन्होंने इलाज के हर दौर की जानकारी दी और वीडियो के ज़रिए अपने अनुभव साझा किए। वह मुस्कुराते रहते थे और अपने फॉलोअर्स को उम्मीद से भरे मैसेज देते थे। आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 12 अप्रैल को थी, जिसमें उन्होंने लिखा- "One day at a time" (एक दिन एक बार)। यह उनकी जिजीविषा और साहस का प्रतीक बन गई।

सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

विभु के निधन की खबर सुनते ही टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। उनके करीबी दोस्त और कलाकार सिंपल कौल, कावेरी प्रियम और करणवीर मेहरा ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। करणवीर मेहरा ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “Too soon. Rest in peace brother.” वहीं सिंपल कौल ने इमोशनल पोस्ट में लिखा, “आपको बहुत मिस करेंगे मेरे प्यारे दोस्त। आपके लिए लव, लाइट एंड हैप्पीनेस।”

आखिरी दिनों में आर्थिक तंगी से जूझते रहे एक्टर

कैंसर के इलाज के चलते विभु को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा। उनके करीबी दोस्तों सिंपल कौल, अदिति मलिक, और सौम्या टंडन ने सोशल मीडिया के ज़रिए फंड रेज़िंग की अपील की थी। सिंपल कौल ने 27 मई को एक भावुक पोस्ट में लिखा था, “विभु हमारे परिवार की तरह हैं। वह पिछले दो हफ्तों से अस्पताल में भर्ती हैं और हमें तुरंत आर्थिक मदद की ज़रूरत है। कृपया प्रार्थना करें और जो भी संभव हो, मदद करें।”

‘सावधान इंडिया’ में भी आए थे

विभु राघव ने ‘निशा और उसके कजिन्स’, ‘सावधान इंडिया’, ‘सुवरीन गुग्गल’ और ‘रिदम’ जैसे धारावाहिकों में शानदार अभिनय किया था। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में एक संवेदनशील और समझदार अभिनेता के रूप में पहचान बनाई थी। ये भी पढ़ें- राहुल गांधी का भोपाल दौरा : पार्टी के पुनर्गठन की शुरुआत, चार अहम बैठकों में गहराई से होगा मंथन; जिलों की ऑब्जर्वर्स टीम को देंगे टास्क
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts