ट्रंप से मुलाकात के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे जेलेंस्की-नेतन्याहू :युद्ध खत्म करने पर होगी चर्चा, जानिए चर्चा का क्या है महत्व

ट्रम्प की इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ होने वाली बैठक में पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति, क्षेत्रीय सुरक्षा और इजराइल से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। माना जा रहा है कि दोनों नेता मौजूदा तनाव और आगे की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।
युद्ध खत्म करने पर होगी चर्चा, जानिए चर्चा का क्या है महत्व
यूक्रेनी प्रेसिडेंट वोलोदोमिर जेलेंस्की और इजरायली पीएम ने ट्रंप से की मुलाकात

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इन बैठकों में रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया की स्थिति और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। दोनों मुलाकातों पर दुनिया की नजर टिकी हुई है, क्योंकि इनके बाद बड़े कूटनीतिक फैसले सामने आ सकते हैं।

जेलेंस्की करेंगे एयर डिफेंस सिस्टम की मांग

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, जेलेंस्की ऐसे समय अमेरिका पहुंचे हैं, जब रूस लगातार यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। बैठक में वे अमेरिका से पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम और उसके उत्पादन में सहयोग की मांग करेंगे। जेलेंस्की का कहना है कि लगातार हो रहे हवाई हमलों से नागरिकों और महत्वपूर्ण ठिकानों की सुरक्षा के लिए यूक्रेन को इन मिसाइलों की तत्काल जरूरत है।

नेतन्याहू से पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा

ट्रम्प की इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ होने वाली बैठक में पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति, क्षेत्रीय सुरक्षा और इजराइल से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। माना जा रहा है कि दोनों नेता मौजूदा तनाव और आगे की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। इन दोनों बैठकों के नतीजों पर अमेरिका के सहयोगी देशों के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से व्हाइट हाउस में मुलाकात की। बैठक के बाद जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं और ट्रम्प का धन्यवाद किया। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध, सुरक्षा सहयोग और सैन्य सहायता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

जेलेंस्की ने ट्रम्प को कहा- साथ मिलकर काम करने के लिए धन्यवाद

जेलेंस्की ने अपनी पोस्ट की शुरुआत अमेरिकी नेता लिंडसे ग्राहम को श्रद्धांजलि देते हुए की और उन्हें यूक्रेन का सच्चा दोस्त बताया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प का आभार जताते हुए लिखा, "हम जो कुछ भी साथ मिलकर कर रहे हैं, उसके लिए आपका धन्यवाद।" उन्होंने मुलाकात की कई तस्वीरें भी साझा कीं।

/img/95/1785255723075

ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात की तस्वीरें

ट्रम्प से मुलाकात से पहले नेतन्याहू ने सलाहकारों संग बनाई रणनीति

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात से पहले अपने शीर्ष सलाहकारों के साथ अहम बैठक की। यह बैठक वॉशिंगटन स्थित ब्लेयर हाउस में हुई, जहां संभावित बातचीत के एजेंडे और रणनीति पर चर्चा की गई।

/img/95/1785255836710

व्हाइट हाउस पहुंचे इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू

बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

नेतन्याहू कार्यालय की ओर से जारी तस्वीर में अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लेइटर, कैबिनेट सचिव योसी फुक्स, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शमूएल बेन एजरा, विदेश नीति सलाहकार ओफिर फाल्क और अंतरराष्ट्रीय मामलों की सलाहकार कैरोलिन ग्लिक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद दिखाई दिए। ट्रम्प और नेतन्याहू की मुलाकात में पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts