ट्रंप ने जेलेंस्की को बताया ‘डिक्टेटर’, यूक्रेनियन राष्ट्रपति ने रूस-अमेरिका मीटिंग का किया था विरोध

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। ट्रंप ने जेलेंस्की को ‘चुनाव के बिना तानाशाह’ कहा, जिससे दोनों नेताओं के बीच टकराव और बढ़ गया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब ट्रंप ने यूक्रेन पर रूस के साथ युद्ध शुरू करने का झूठा आरोप लगाया, जिसके जवाब में जेलेंस्की ने ट्रंप पर रूसी दुष्प्रचार को दोहराने का आरोप लगाया।
गौरतलब है कि फरवरी 2022 में रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन ने अप्रैल 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों को स्थगित कर दिया है। इसी के चलते ट्रंप ने जेलेंस्की को बिना चुनाव का शासक करार दिया है।
ट्रंप ने जेलेंस्की को क्यों बताया 'तानाशाह'
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि जेलेंस्की "चुनाव के बिना तानाशाह" हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक मामूली सफल हास्य अभिनेता (जेलेंस्की) ने अमेरिका को 350 अरब डॉलर खर्च करने के लिए मजबूर किया, एक ऐसे युद्ध में जिसे कभी शुरू नहीं किया जाना चाहिए था और जिसे जीता नहीं जा सकता था।
गौरतलब है कि फरवरी 2022 में रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन ने अप्रैल 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों को स्थगित कर दिया है। इसी के चलते ट्रंप ने जेलेंस्की को बिना चुनाव का शासक करार दिया है।