Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्रक और कमांडर वाहन की भिड़ंत में 2 महिलाओं की मौत, 7 घायल; धान लगाकर लौट रही थी महिलाएं

Follow on Google News
ट्रक और कमांडर वाहन की भिड़ंत में 2 महिलाओं की मौत, 7 घायल; धान लगाकर लौट रही थी महिलाएं
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र के बालाघाट मार्ग में ग्राम बेहरई के समीप ट्रक और कमांडर वाहन (जीप) की आमने9सामने की भिंडत में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 7 अन्य यात्री घायल हो गए है। इस भीषण सड़क हादसे के बाद सिवनी-बालाघाट मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस के पहुंचने के बाद वाहनों को सड़क मार्ग से हटवाया गया तथा यातायात प्रारंभ कराया गया।

बारिश के कारण हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, सिवनी से बालाघाट की ओर जाने वाले मार्ग में बारिश के चलते ट्रक और कमांडर वाहन की कल देर रात आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना का कारण बारिश के कारण रोड का ना दिखना बताया गया है। इस घटना में जीरनबाई और केसरबाई की मौके पर ही मौत हो गई, जिनका आज सुबह पोस्टमार्टम कराया जाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, जीप में सवार अन्य 7 लोगों को जिला अस्पताल सिवनी में भर्ती कराया गया।

कमांडर में थी महिला मजदूर

बताया गया कि कमांडर वाहन में सभी महिला मजदूर बैठी हुई थी। महिलाएं खेत में धान का रोपा लगाकर ग्राम लाटगांव से अपने घर वापस हो रही थी। इसी दरम्यान यह घटना हो गई। ये भी पढ़ें- सागर के शाहपुर में गिरी दीवार, 9 बच्चों की मौत: CM ने जताया शोक, 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान; शिवलिंग बनाने के दौरान हुआ हादसा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts