Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गाजीपुर : झोपड़ी में सो रहे परिवार को ट्रेलर ने रौंदा, 3 मासूमों की मौत, मां-बेटा गंभीर घायल

गाजीपुर : झोपड़ी में सो रहे परिवार को ट्रेलर ने रौंदा, 3 मासूमों की मौत, मां-बेटा गंभीर घायल
गाजीपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क किनारे झोपड़ी में सो रहे एक ही परिवार के 5 लोगों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। मां बेटी की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया।

क्या है पूरा मामला?

घटना गहरम थाना क्षेत्र के पथरा गांव के पास एनएच-123 सी की है। जहां देर रात को मां कामाख्या धाम के पास लालजी डोम का परिवार रोज की तरह झुग्गी में रात का खाना खा कर सो रहा था तभी रात करीब दो बजे भदौरा से गहमर की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर झोपड़ी पर चढ़ गया। घटना के वक्त लालजी डोम किसी काम से बाहर गया था। लौटकर आया तो घर का नजारा देख बेसुध हो गया। वहीं इस हादसे के बाद पूरा गांव गमगीन हो गया

ट्रक के कुचलने से तीन बच्चों की मौत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि झोपड़ी में लाल जी डोम की पत्नी संतरा देवी, 9 साल की बेटी सपना कुमारी, 7 साल की बेटी कबूतरी और 4 साल का बेटा ज्वाला सो रहे थे। तीन बच्चों की ट्रक से कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटा घायल हो गया।जबकि संतरा देवी का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

बिहार बॉर्डर से पुलिस ने पकड़ा ट्रेलर

हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने ट्रेलर को बिहार बॉर्डर पर पकड़ लिया है। गहमर कोतवाल अशेष नाथ सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज जारी है।

ग्रामीणों ने की आर्थिक मदद की मांग

अभी तक किसी प्रशासनिक अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात नहीं की है। तीन बच्चों को खोने के बाद लालजी डोम का परिवार बेसहारा हो गया है। ग्रामीणों की मांग है कि परिवार को तत्काल आर्थिक मदद दी जाए और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। ये भी पढ़ें- भोपाल : ट्रेन हादसे में कटा युवक का पैर, एंबुलेंस न मिलने पर पुलिस ने ऑटो से पहुंचाया अस्पताल
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts