Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देपालपुर-इंदौर रोड पर दर्दनाक हादसा :परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर

स्थानीय लोगों की मदद से घायल आदित्य को तुरंत देपालपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक का माहौल बन गया।
परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर

इंदौर के देपालपुर-इंदौर रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक कॉलेज में परीक्षा देने के लिए इंदौर जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

हादसा सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच ग्राम बडौली होज और मुरखेड़ा के बीच श्रीनाथ कोल्ड स्टोरेज के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने आदित्य की कार MP 09 CM 3158 को जोरदार टक्कर मार दी।

कार के उड़ गए परखच्चे

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे युवक को बाहर निकालने की कोशिश की। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

यह भी पढ़ें: इंदौर के IET हॉस्टल में नशे का नेटवर्क? पुलिस जांच के बाद बड़ा एक्शन

अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

स्थानीय लोगों की मदद से घायल आदित्य को तुरंत देपालपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: जेल में हुई दोस्ती, बाहर आकर बना हनीट्रैप गैंग: क्या श्वेता-अलका ने कारोबारियों और नेताओं को बनाया शिकार?

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts