Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्रिसमस के लिए फिनलैंड, न्यू ईयर मनाने लंदन, दुबई जाने का प्लान बना रहे टूरिस्ट

क्रिसमस पर बर्फ के बीच सुंदर रोशनी और न्यू ईयर पर आतिशबाजी शो पसंद
Follow on Google News
क्रिसमस के लिए फिनलैंड, न्यू ईयर मनाने लंदन, दुबई जाने का प्लान बना रहे टूरिस्ट

अनुज मीणा- क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में फिनलैंड, लंदन और दुबई प्रमुख रूप से शामिल हैं। फिनलैंड में बफीर्ली रातों और सुंदर उत्तरी रोशनी के बीच, पर्यटक सांता क्लॉज विलेज लैपलेंड का अनुभव लेने के लिए आते हैं। वहीं, लंदन में क्रिसमस के समय सजे-धजे मार्केट, लाइटिंग शो और खास न्यू ईयर ईव समारोह पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। दूसरी ओर दुबई अपनी भव्यता, शानदार आतिश बाजी और आलीशान होटलों के कारण न्यू ईयर के जश्न के लिए एक आदर्श गंतव्य बन चुका है। यहां के स्टाइलिश और ग्लैमरस माहौल में न्यू ईयर पर पर्यटक खास पल बिताने के लिए आते हैं। इन स्थानों पर पर्यटकों को एक खास और अविस्मरणीय अनुभव मिलता है, जो उन्हें हर साल इन स्थानों की ओर खींच लाता है।

दुबई: ग्लैमर, लग्जरी और उत्सव का संगम

दुबई में आधुनिकता और संस्कृति का अद्भुत मिश्रण है। क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य बन गया है। दुबई में पर्यटक बुर्ज खलीफा पर न्यू ईयर के आतिशबाजी शो का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा दुबई के आलीशान रिसॉर्ट्स और रेस्तरां भी इस समय पर विशेष डिनर और इवेंट्स की मेजबानी करते हैं, जिससे पर्यटक अपनी छुट्टियों का पूरा लाभ उठा सकते हैं। साथ ही दुबई के रेगिस्तान सफारी और थीम पार्क भी यात्रियों के लिए प्रमुख आकर्षण हैं।

फिनलैंड: क्रिसमस के जादू में खो जाने का अवसर

फिनलैंड में लैपलैंड प्रांत के रोवेनेमी में विशेष रूप से क्रिसमस के मौसम में एक जादुई स्थल बन जाता है, जो कि सांता क्लॉस के विलेज के रूप में जाना जाता है। पर्यटक इस सांता क्लॉस विलेज की यात्रा करना चाहते हैं और उत्तरी ध्रुव की ओर यात्रा का अनुभव ले सकते हैं। इसके अलावा यहां की बर्फीली गलियों में रेनडियर और स्नोमोबाइल सफारी का भी अनुभव मिलता है। सर्दी में बर्फ से ढकी पहाड़ियों पर स्कीइंग और आइस फिशिंग जैसी गतिविधियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

लंदन: न्यू ईयर की भव्यता और रोमांच

न्यू ईयर के दौरान लंदन एक शानदार और जीवंत गंतव्य बन जाता है। पर्यटकों के लिए कई टूर पैकेज उपलब्ध हैं, जिसमें लंदन की ऐतिहासिक जगहों जैसे बकिंघम पैलेस, लंदन आई और टॉवर ऑफ लंदन का दौरा शामिल है। न्यू ईयर की रात को वेस्टमिंस्टर घड़ी (बिग बेन) के पास होने वाली भव्य आतिशबाजी और इवेंट्स खास आकर्षण का केंद्र हैं।

क्रिसमस के अवसर पर पर्यटक इस बार फिनलैंड की यात्रा करना चाहते हैं, क्योंकि माना जाता है कि फिनलैंड के लैपलैंड प्रांत के रोवेनेमी सांता क्लॉस का गांव है। यहां पर पर्यटक क्रिसमस सेलिब्रेट करना चाहते हैं। वहीं, न्यू ईयर में लंदन के भव्य जश्न का हिस्सा बनना हो या दुबई के ग्लैमर में खो जाना हो, हर यात्रा एक खास अनुभव देने वाली है। पर्यटक इन स्थलों पर कराने के लिए बुकिंग करा रहे हैं। - महेंद्र प्रताप सिंह, चेयरमैन, आईएटीओ, मप्र-छत्तीसगढ़ चैप्टर

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts