Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देश के 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 75 kmph की रफ्तार से हवाएं; जानें आपके शहर का मौसम

बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के असर से 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम।
देश के 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 75 kmph की रफ्तार से हवाएं; जानें आपके शहर का मौसम
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब अगले 12 घंटों के भीतर डीप डिप्रेशन में बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट से टकराने की संभावना है। इसके असर से 23 सितंबर को देश के 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है। दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों पर समुद्र की स्थिति खराब रहने की संभावना है। इसे देखते हुए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

इन 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 23 सितंबर को केरल, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, सिक्किम, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का सबसे ज्यादा असर ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में देखने को मिल सकता है। ओडिशा में 23 और 24 सितंबर, जबकि तटीय आंध्र प्रदेश में 22 और 23 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में 23 और 24 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है।

ओडिशा और आंध्र में तेज हवाओं का असर

डीप डिप्रेशन के प्रभाव से दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की गति 40 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। समुद्र की स्थिति भी खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश के कारण कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा जताया गया है।

Breaking News

दिल्ली में आज साफ रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में 23 और 24 सितंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। 23 सितंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। सुबह के समय उत्तर-पूर्व दिशा से करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। दिल्ली के मौसम में 25 सितंबर से बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यूपी में 25 सितंबर से बारिश का दौर

उत्तर प्रदेश में 23 सितंबर को बारिश को लेकर कोई खास अलर्ट नहीं है। हालांकि आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में 25 से 27 सितंबर के बीच गरज-चमक के साथ व्यापक बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 और 27 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी यूपी में 25 और 27 सितंबर को भी कुछ जगह बारिश हो सकती है। वहीं 26 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

X Post

बिहार में हल्की से मध्यम बारिश

बिहार में 23 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने इस दिन बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। 24 और 25 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश वाले क्षेत्र बन सकते हैं। इसके बाद 26 और 27 सितंबर को भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

झारखंड में कई दिन बारिश के आसार

झारखंड में 23 से 27 सितंबर के बीच बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 सितंबर के अलावा 25 और 26 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में इन इलाकों में मौसम पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा।

मध्य प्रदेश में 25-26 सितंबर को बारिश

मध्य प्रदेश में 23 सितंबर को मौसम को लेकर खास अलर्ट नहीं बताया गया है, लेकिन अगले कुछ दिनों में बारिश का दौर तेज हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 25 से 26 सितंबर के दौरान बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में 26 सितंबर को भी बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

प्रमुख शहरों का तापमान

23 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मुंबई में 32 और 25 डिग्री, चेन्नई में 36 और 26 डिग्री, कोलकाता में 31 और 25 डिग्री तथा लखनऊ में 34 और 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। पटना में अधिकतम 34 और न्यूनतम 27 डिग्री, रांची में 29 और 23 डिग्री, भोपाल में 32 और 22 डिग्री, जयपुर में 35 और 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। पहाड़ी इलाकों में शिमला और नैनीताल का अधिकतम तापमान 25 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में बारिश बढ़ सकती है। वहीं दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में फिलहाल मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने का अनुमान है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts