Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कोई मिल गया... 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की सोनू को बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज, कहा- Will you marry me

Follow on Google News
कोई मिल गया... 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की सोनू को बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज, कहा- Will you marry me
एंटरटेनमेंट डेस्क। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है। चाहे वह शो से जुड़े विवाद हो या फिर शो से जुड़े एक्टर्स। शो के एक्टर्स को बेहिसाब प्यार मिलता है, फिर वो चाहे चाइल्ड आर्टिस्ट ही क्यों न हो। शो की सोनू यानी झील मेहता चर्चा में आ गई हैं। झील बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फैंस का दिल जीतती रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही रीयल लाइफ टप्पू आदित्य दुबे से शादी करने वाली हैं।

झील मेहता का ड्रीमी प्रपोजल

झील के बॉयफ्रेंड ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। झील ने अपने प्रपोजल का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- कोई मिल गया, मेरा दिल गया, लव आज कल। वीडियो में देखा जा सकता है कि झील के बॉयफ्रेंड आदित्य प्रपोज करने के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं। झील के दोस्त आंखों पर पट्टी बांधकर लाते हैं। फिर उनके बॉयफ्रेंड डांस करके झील को प्रपोज करते हैं। जिसे देखकर झील खुशी में झूम उठती हैं। इस दौरान झील पिंक कलर की वनपीस ड्रेस पहने दिखीं। देखें VIDEO...

इमोशनल हुईं झील

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रपोजल देख झील इमोशनल हो जाती हैं और बॉयफ्रेंड को गले लगा लेती हैं। इस दौरान झील के दोस्त भी उनके लिए खुश दिखाई देते हैं। देखें VIDEO...

झील के बारे में

झील काफी समय तक शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा रही हैं। शो में उन्होंने सोनू का किरदार निशाया था। उनके रोल और एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया था। हालांकि, उन्होंने शो बीच में पढ़ाई के चलते छोड़ दिया था। तारक मेहता छोड़ने के बाद वो किसी शो में नजर नहीं आईं। झील सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे अपने फैशन स्टेटमेंट से भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं और अपने बॉयफ्रेंड के साथ भी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Ira Khan Wedding : दामाद के घर हल्दी लेकर पहुंचीं Aamir Khan की दोनों पत्नियां, कल आयरा बनेंगी दुल्हनिया; महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से होगी शादी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts