Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Tirupati Laddu Controversy : तिरुपति मंदिर में हुआ शुद्धिकरण अनुष्ठान, पुजारियों ने कहा- भक्त प्रसादम को लेकर अब कोई शंका न रखें

Follow on Google News
Tirupati Laddu Controversy : तिरुपति मंदिर में हुआ शुद्धिकरण अनुष्ठान, पुजारियों ने कहा- भक्त प्रसादम को लेकर अब कोई शंका न रखें
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (तिरुपति मंदिर) के लड्डू प्रसादम में जानवरों की चर्बी होने के आरोप के बाद सोमवार को मंदिर का शुद्धिकरण किया गया। श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में महाशांति यज्ञ किया गया। इसके तहत सुबह 6 बजे से 10 बजे तक चले पंचगव्य प्रोक्षण (शुद्धिकरण) अनुष्ठान में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के अधिकारी और 20 पुजारी शामिल हुए। इस दौरान मंदिर की रसोई (जहां लड्डू और अन्नप्रसादम तैयार होता है), उसकी विशेष शुद्धि की गई।

राज्य सरकार ने पूर्व सरकार पर लगाया है आरोप

18 सितंबर को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने आरोप लगाया था कि तिरुपति मंदिर में मिलने वाले लड्डू प्रसादम में जानवरों की चर्बी और फिश ऑयल का इस्तेमाल किया गया है। इस आरोप के बाद पूरे राज्य में हलचल मच गई। TDP ने इस दावे की पुष्टि के लिए एक लैब रिपोर्ट भी पेश की। इस विवाद के बाद तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) बोर्ड ने महाशांति यज्ञ कर मंदिर और प्रसादम की शुद्धि की।

राज्य सरकार ने किया SIT का गठन

राज्य सरकार ने इस विवाद की सच्चाई का पता लगाने के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि SIT की रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। मंदिर के मुख्य पुजारियों में से एक कृष्ण शेषाचल दीक्षितुलु ने कहा, "अब मंदिर पूरी तरह शुद्ध हो गया है। भक्तों को अब किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। अब वो निश्चिंत होकर भगवान बालाजी के दर्शन करें और प्रसादम घर ले जाएं।"

सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं और जांच की मांग

प्रसादम विवाद पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है। वहीं, देवस्थानम (टीटीडी) के पूर्व अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच करवाने की अपील की है। इसी बीच विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने ललिता पीठम में बैठक कर सुप्रीम कोर्ट से मामले में हस्तक्षेप करने और दोषियों की पहचान करने की मांग की है।

पुजारियों ने भक्तों से अपील

महाशांति यज्ञ के बाद पुजारियों ने भक्तों से अपील की है कि वे भगवान बालाजी के दर्शन के लिए बिना किसी चिंता के आएं और मंदिर के प्रसादम को लेकर किसी तरह की शंका न रखें। ये भी पढ़ें- Tirupati Laddoo Row : लड्डू प्रसादम में मिलावट को लेकर पवन कल्याण की प्रायश्चित दीक्षा, जगन मोहन रेड्डी ने पीएम को लिखे पत्र में नायडू को कहा ‘झूठा’
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts