Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

TIME 100 : साल 2025 की प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में किसी भारतीय को नहीं मिली जगह, ट्रंप-मस्क और यूनुस को किया शामिल

Follow on Google News
TIME 100 : साल 2025 की प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में किसी भारतीय को नहीं मिली जगह, ट्रंप-मस्क और यूनुस को किया शामिल
वॉशिंगटन डीसी। प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रिका टाइम ने बुधवार को साल 2025 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में दुनियाभर के 32 देशों की हस्तियों को जगह दी गई है, जिन्हें छह अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। हालांकि इस बार यह सूची भारत के लिए कुछ मायनों में निराशाजनक रही, क्योंकि पिछले 21 वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है जब इस सूची में कोई भारतीय नागरिक शामिल नहीं किया गया है।

मोहम्मद यूनुस को मिला सम्मान

बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस को टाइम की लिस्ट में विशेष स्थान मिला है। 84 वर्षीय यूनुस इस लिस्ट में सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं। पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने उनके लिए एक विशेष लेख लिखा, जिसमें उन्होंने यूनुस की तारीफ करते हुए कहा कि वह बांग्लादेश को मुश्किलों से निकालने और वहां मानवाधिकारों को बहाल करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वे जवाबदेही की मांग के साथ एक स्वतंत्र समाज की नींव रख रहे हैं।

सबसे युवा हैं फ्रांसीसी तैराक लियोन मर्चेंड

इस सूची में 22 वर्षीय फ्रांसीसी तैराक लियोन मर्चेंड सबसे युवा प्रभावशाली हस्ती हैं। उन्होंने हाल ही में कई तैराकी प्रतियोगिताओं में विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं।

ट्रंप और इलॉन मस्क भी लिस्ट में शामिल

इस वर्ष की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीईओ और स्पेसएक्स के संस्थापक इलॉन मस्क को भी स्थान मिला है। ट्रंप पहले भी 2016 और 2024 में TIME के पर्सन ऑफ द ईयर रह चुके हैं। इस बार ट्रंप प्रशासन के छह सदस्य TIME 100 की लिस्ट में शामिल किए गए हैं, जो इस बात का संकेत है कि अमेरिकी राजनीति में ट्रंप का प्रभाव अब भी बना हुआ है।

कलाकारों और तकनीकी दिग्गजों को भी मिली जगह

मशहूर ब्रिटिश सिंगर ईडी शिरीन, अमेरिकी एक्ट्रेस व सिंगर स्कारलेट जोहानसन, और मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग को भी TIME 100 की सूची में शामिल किया गया है।

भारतीय मूल की रेशमा केवलरमानी को मिली जगह

इस साल भारतीय नागरिक तो शामिल नहीं हुए, लेकिन भारतीय मूल की रेशमा केवलरमानी को इस सूची में जगह मिली है। रेशमा अमेरिका की प्रमुख बायोटेक कंपनी वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की CEO हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ था और वह 1988 में अमेरिका चली गई थीं। शमा ने 2017 में वर्टेक्स से जुड़ाव किया और महज एक साल में ही उन्हें चीफ मेडिकल ऑफिसर बना दिया गया। 2020 में वह कंपनी की CEO बनीं और इस मुकाम को हासिल करने वाली अमेरिका की पहली महिला बनीं जो किसी बड़ी सार्वजनिक बायोटेक कंपनी का नेतृत्व कर रही हैं।

पीएम मोदी अब तक पांच बार रह चुके हैं शामिल

हालांकि इस बार किसी भारतीय को स्थान नहीं मिला, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 5 बार (2014, 2015, 2017, 2020, और 2021) इस सूची में शामिल हो चुके हैं। यह किसी भारतीय द्वारा हासिल किया गया सबसे ज्यादा बार शामिल होने का रिकॉर्ड है।

शी जिनपिंग सबसे अधिक बार शामिल होने वाले व्यक्ति

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अब तक 13 बार TIME 100 की सूची में शामिल हो चुके हैं, जो किसी भी शख्स के लिए रिकॉर्ड है। उनके बाद बराक ओबामा और ओप्रा विन्फ्रे हैं, जो 11-11 बार इस प्रतिष्ठित सूची का हिस्सा रहे हैं।

2024 की लिस्ट में शामिल थे 8 भारतीय

साल 2024 की सूची में भारत से जुड़ी 8 प्रभावशाली हस्तियां शामिल थीं, जिसमें आलिया भट्ट, साक्षी मलिक, सत्या नडेला, अजय बंगा, देव पटेल, जिगर शाह, अस्मा खान और प्रियंवदा नटराजन के नाम शामिल है। लेकिन इस बार उनकी जगह कोई नया भारतीय नाम देखने को नहीं मिला। ये भी पढ़ें- अगले आदेश तक नहीं होगी वक्फ में नई नियुक्ति, SC ने केंद्र सरकार से 7 दिन में मांगा जवाब, अगली सुनवाई 5 मई को
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts