Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पाकिस्तान में टिकटॉक स्टार सना यूसुफ की बर्थडे पर हत्या, रिश्तेदार बनकर घर में घुसा हमलावर, नजदीक से मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
पाकिस्तान में टिकटॉक स्टार सना यूसुफ की बर्थडे पर हत्या, रिश्तेदार बनकर घर में घुसा हमलावर, नजदीक से मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लोकप्रिय टिकटॉक स्टार सना यूसुफ की उनके 17वें जन्मदिन के दिन ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने रिश्तेदार बनकर उनके घर में प्रवेश किया और सना को नजदीक से दो गोलियां मारीं। यह घटना सोमवार को इस्लामाबाद के जी-13 क्षेत्र में हुई।

रिश्तेदार बनकर घर में आया हत्यारा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 17 साल की सना यूसुफ का जन्मदिन 2 जून को था। वह अपने घर पर परिवार और दोस्तों के साथ छोटा-सा जश्न मना रही थीं। इसी दौरान एक युवक मेहमान बनकर आया और खुद को रिश्तेदार बताया। कुछ देर उसने सना से घर के बाहर बातचीत की और फिर घर के अंदर आकर दो गोली मार दी, जिससे सना की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ ही घंटों के भीतर CCTV फुटेज और जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पंजाब से है और उसकी सना से पहले से जान-पहचान थी। प्रारंभिक जांच में निजी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त कर लिया है।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ दिया दम

गोली लगने के तुरंत बाद सना को PIMS अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सना के शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर उन्हें H-8 कब्रिस्तान, इस्लामाबाद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

मां ने दर्ज कराई एफआईआर

सना की मां फरजाना यूसुफ ने इस घटना की एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि एक अजनबी व्यक्ति उनके घर में घुस आया था और उनकी बेटी पर दो गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा कि वह उस शख्स को पहचान सकती हैं अगर वह दोबारा सामने आए।

सोशल मीडिया स्टार थीं सना

चित्राल की रहने वाली सना यूसुफ पाकिस्तान की उभरती हुई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं। टिकटॉक पर उनके 7.25 लाख फॉलोअर्स और इंस्टाग्राम पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स थे। वे कॉमेडी, लाइफस्टाइल, कल्चरल अवेयरनेस और एजुकेशनल वीडियो बनाती थीं। अपनी खूबसूरती और अंदाज के चलते लोग उनकी तुलना अभिनेत्री हानिया आमिर से करते थे। सना मेडिकल की तैयारी कर रही थीं।

ऑनर किलिंग की भी जांच

पुलिस ने इस हत्या के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि ऑनर किलिंग की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता है। हत्या के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी, निजी विवाद या सामाजिक कारणों की भी जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें- भोपाल : शहर काजी की खास अपील, बकरीद पर साफ-सफाई का रखें खास ख्याल, सोशल मीडिया पर तस्वीर या वीडियो शेयर न करें
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts