Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News :इटारसी की आर्डनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु से किया मेल  

नर्मदापुरम जिले में स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा यह मेल आर्डनेंस फैक्ट्री प्रशासन को देर रात मिला। इसे देखते हुए फैक्ट्री के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Follow on Google News
इटारसी की आर्डनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु से किया मेल   
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इटारसी। नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जिले में स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी (0FI) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। फैक्ट्री के ऑफिशियल मेल आईडी पर एक मेल के जरिए यह धमकी दी गई है। धमकी के बाद फैक्ट्री के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है सूचना मिलते ही पथरौटा, इटारसी, तवानगर और रामपुर पुलिस ऑर्डनेंस फैक्ट्री पहुंच गई। इसके साथ ही पुलिस ने कैंपस में तलाशी शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मेल का स्रोत तमिलनाडु है।

    ईमेल वेरिफाई कर रही पुलिस

    पथरौटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 0FI को देर रात धमकी भरा मेल आया था। सुबह फैक्ट्री प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मेल की सत्यता की जांच कर रही है। इस सूचना के बाद नर्मदापुरम के एसपी इटारसी पहुंच गए हैं।एसपी साईं कृष्णा थोट ने कहा कि ईमेल को वेरिफाई किया जा रहा है। इसके लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पथरौटा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  उल्लेखनीय है कि करीब चार महीने पहले भी OFI को इस तरह की धमकी भरा मेल मिला था। OFI में देश का प्रमुख आयुध कारखाना है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts