PlayBreaking News

निजी कंपनी में 10 पदों के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे हजारों युवा, धक्का-मुक्की में टूटी होटल की रेलिंग

Follow on Google News
निजी कंपनी में 10 पदों के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे हजारों युवा, धक्का-मुक्की में टूटी होटल की रेलिंग

अहमदाबाद। गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर औद्योगिक क्षेत्र की एक होटल में प्राइवेट कंपनी ने नौकरी के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया। इसके लिए वहां युवाओं की भारी भीड़ पहुंच गई। हालात यह हुए कि होटल में घुसने के प्रयास में हुई धक्का मुक्की के चलते वहां लगी रेलिंग धराशायी हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भरुच जिला प्रशासन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे से बेरोजगारी से जोड़ते हुए कई पोस्ट की और वीडियो को शेयर किया है। जानकारी के अनुसार, घटना अंकलेश्वर के लॉर्ड्स प्लाजा होटल में हुई, जहां पर थर्मैक्स कंपनी ने 10 पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया था। लेकिन इसके हजारों युवक इंटरव्यू देने के लिए पहुंच गए। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में पहुंचे युवा एक संकरे से दरवाजे से होटल के अंदर जाने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं। इसी में वहां पर लगी रेलिंग उखड़ जाती है। और कुछ युवा नीचे गिरते हैं।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts