PlayBreaking News

Bhopal News : सैलरी नहीं मिलने से हमीदिया अस्पताल के 500 कर्मचारी हड़ताल पर, वार्ड बॉय-टेक्नीशियन ने किया प्रदर्शन, मरीजों को हो रही परेशानी

Follow on Google News
Bhopal News : सैलरी नहीं मिलने से हमीदिया अस्पताल के 500 कर्मचारी हड़ताल पर, वार्ड बॉय-टेक्नीशियन ने किया प्रदर्शन, मरीजों को हो रही परेशानी
भोपाल। राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में करीब 500 से अधिक कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह से प्रबंधन के खिलाफ हड़ताल शुरू कर दी। वार्ड बॉय और टेक्नीशियन समेत अन्य स्टाफ ने पिछले तीन महीनों से सैलरी न मिलने के कारण विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते मरीजों की परेशानी बढ़ गई है और अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं।

मरीजों को हो रही परेशानी

  • अस्पताल में रोजाना करीब 2500 मरीज ओपीडी में इलाज कराने आते हैं और 60 से अधिक ऑपरेशन होते हैं।
  • हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं में रुकावट आ रही है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई ऑपरेशन और नियमित प्रक्रियाएं प्रभावित हो गई हैं।
  • हड़ताल के कारण मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के लिए अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
देखें वीडियो...

कर्मचारियों की शिकायत

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें दिवाली के समय बमुश्किल सैलरी दी गई थी, लेकिन इसके बाद से भुगतान बंद है। उन्हें सिर्फ 8,000 रुपए महीना मानदेय दिया जा रहा है, जो महंगाई के इस दौर में पहले ही अपर्याप्त है। भुगतान में देरी से उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ गई है, जिससे वे मजबूर होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक सुनीत टंडन ने हड़ताल की खबरों से इनकार करते हुए कहा कि, "हमारे पास हड़ताल जैसी कोई जानकारी नहीं आई है।" हड़ताल कब तक जारी रहेगी, इस पर फिलहाल स्पष्टता नहीं है। प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच बातचीत की संभावना है, लेकिन तब तक मरीजों को हो रही परेशानी का समाधान मुश्किल नजर आ रहा है। ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने दी सफाई, रिश्ता तोड़ने वाले बयान पर कहा- गलत तरीके से पेश की बात
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts