Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोशल मीडिया पर छाया टॉवल स्कर्ट, बीच और बाथ फैशन में आया यह ट्रेंड

लक्जरी फैशन हाउस ब्रांड बलेनसिआगा की टॉवल स्कर्ट बनी चर्चा का विषय
Follow on Google News
सोशल मीडिया पर छाया टॉवल स्कर्ट, बीच और बाथ फैशन में आया यह ट्रेंड

बलेनसिआगा फ्रेंच मल्टीनेशनल कंपनी लक्जरी फैशन हाउस ब्रांड है। अपने अपरंपरागत डिजाइनों के लिए मशहूर लक्जरी फैशन हाउस ने अपनी टॉवल स्कर्ट के साथ फिर से फैशन जगत में हलचल मचा दी है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह एक तौलिया ही है, जिसे स्कर्ट के रूप में टेरी कॉटन से बनाया गया है, जिसे कमर के चारों ओर लपेटने पर यह बीच टॉवल जैसी दिखती है। कई ब्रांड्स बाथ टॉवल और बीच ड्रेप लाइन्स में एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। फैशन एक्सपर्ट के मुताबिक यह लक्जरी गारमेंट इंडस्ट्री का ट्रेंड रहता है कि वे कुछ चौंकाने वाले प्रयोग करती हैं। अब कोजी और कंफर्ट ड्रेसिंग में बाथ एंड बीच ड्रेसिंग को भी शामिल किया जा रहा है। अब यह फैशन स्टेटमेंट बन रहा है और लोग इन्हें आजमा रहे हैं।

लेटेस्ट फैशन ट्रेंडिंग टॉवल

इस टॉवल स्कर्ट में फिट के लिए बेल्ट दिया गया है और अंदर एक बटन और एक बकल है और सामने की तरफ बलेनसिआगा लोगो की एंब्रॉइडरी है। इस टॉवल स्कर्ट पर सोशल मीडिया पर काफी डिस्कशन चल रहा है।

बीच पर जाने के लिए ड्रेप

वेकेशन में किसी बीच वाली लोकेशन पर जा रहे हैं तो टॉवल ड्रेप में यह ड्रेस इन दिनों फैशन में नजर आ रहा है, जिसमें ड्रेप के साथ न सिर्फ मैचिंग का हेडगियर बल्कि हैंडबैग तक दिया जा रहा है। टॉवल स्कर्ट और बीच ड्रेप के ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर्स पर कई डिजाइन्स और कलर्स मौजूद हैं।

पेंडेमिक के बाद कोजी और कंफर्ट लाइन पर आ रहा फैशन

हम देख रहे हैं कि पेंडेमिक के बाद से फैशन काफी कोजी और कंफर्ट साइड चला गया है। अभी भी वर्क फ्रॉम होम चल रहा है तो ऐसे में कई बार मीटिंग में लोग ऊपर कोट और नीचे लोअर में भी देखे जाते हैं। अब ट्रेंडी लोअर, ओवरसाइज्ड टी- शर्ट पहनने वालों को कोई अजीब तरह से नहीं देखता। लाउंज वियर रेगुलर ड्रेसिंग में शामिल हो चुके हैं। टॉवल ड्रेप में यूनिसेक्स डिजाइन्स आ रहे हैं। वेकेशन के दौरान बीच साइड जाने वाले टूरिस्ट अब इन्हें पहने दिखते हैं। -विशाल तलरेजा, फैशन एक्सपर्ट

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts