Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इस बार सितंबर में एक साथ लॉन्च होंगे 5 नए आईफोन, फीचर्स भी आए सामने

Follow on Google News
इस बार सितंबर में एक साथ लॉन्च होंगे 5 नए आईफोन, फीचर्स भी आए सामने

नई दिल्ली। इस साल नई आईफोन सीरीज आईफोन 16 की लॉन्चिंग होने वाली है। आमतौर पर एपल के नए आईफोन की लॉन्चिंग सितंबर में होती है। इस साल भी सितंबर में ही आईफोन 16 सीरीज की लॉन्चिंग की उम्मीद है, हालांकि इस बार कुछ अलग होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल एपल पांच नए आईफोन लॉन्च करेगा जो कि आईफोन 16 सीरीज के होंगे।

आईफोन 16 के रेगुलर मॉडल के अलावा आईफोन16 प्लस, आईफोन16 प्रो, आईफोन 16 प्रो मैक्स लॉन्च होंगे और इनके अलावा आईफोन 16 एसई को भी लॉन्च किया जाएगा। एपल आमतौर पर आईफोन 16 एसई को अलग से लॉन्च करता है। इसे रेगुलर सीरीज में शामिल नहीं किया जाता है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन16 एसई और आईफोन 16 प्लस एसई के साथ सिंगल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जैसा आईफोन में था।

ये हैं फीचर्स

आईफोन 1616 के बेस मॉडल के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, वहीं आईफोन16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स के साथ तीन रियर कैमरे मिल सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 16 एसई में 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz होगा। वहीं आईफोन 16 प्लस एसई के साथ 6.7 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। इन दोनों के साथ डायनैमिक आईलैंड फीचर मिल सकता है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts