Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गुना में गूंजा जयघोष, तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

Follow on Google News
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गुना में गूंजा जयघोष, तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग
गुना। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में शनिवार को गुना में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह आयोजन सिर्फ शोभायात्रा नहीं, बल्कि देश की रक्षा में समर्पित जवानों के पराक्रम को जनमानस द्वारा किया गया एक सामूहिक नमन था। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक संगठन के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।

शास्त्री पार्क से हुआ भव्य यात्रा का शुभारंभ

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शनिवार शाम 5 बजे शास्त्री पार्क से हुआ। देशभक्ति के नारों और बैंड-बाजे की गूंज के बीच यात्रा ने लक्ष्मीगंज, बापू पार्क, सुगन चौराहा, सदर बाजार, नीचला बाजार, रपटा और हाट रोड होते हुए हनुमान चौराहा तक भव्य रैली निकाली। यहां भारत माता की आरती के साथ इस देशभक्ति यात्रा का समापन हुआ।

प्रशासनिक नेतृत्व की रही विशेष उपस्थिति

यात्रा में प्रशासन और समाज के कई प्रतिष्ठित चेहरे शामिल हुए। इनमें कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, एसपी अंकित सोनी, विधायक पन्नालाल शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, आरएसएस पदाधिकारी अशोक अग्रवाल, हरिसिंह यादव, राजेन्द्र सिंह सलूजा सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठन प्रमुख शामिल रहे।

हर वर्ग ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में आम नागरिक, महिला संगठन, धार्मिक संस्थाएं, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पेंशनर्स, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। रास्ते भर लोगों ने यात्रा का स्वागत फूलों की वर्षा, घोड़े-बग्घी, झांकियों, डीजे-बैंड और भारत माता की जय के नारों के साथ किया। ये भी पढ़ें- MP Weather Update : प्रदेश में मौसम के दो रंग, लू के साथ बारिश और आंधी का अलर्ट, 21 मई तक सतर्क रहने की जरूरत
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts