इंदौर : चोर ने भगवान की दान पेटी भी नहीं छोड़ी, दो दिन पहले ही खुली थी दान पेटी; CCTV कैमरे में कैद हुआ चोर

इंदौर। शहर के पलासिया थाना क्षेत्र के 12 पत्थर मंदिर में अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। लेकिन, इसे चोरों की बदकिस्मती कहेंगे, क्योंकि 2 दिन पहले ही दान पेटी को खोला गया था। जिसमें से लाखों रुपए दान की राशि मंदिर प्रबंधन द्वारा निकाल ली गई थी। वहीं पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।





















