Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आइसक्रीम के कोन में मिली कटी हुई अंगुली पुणे के डेयरी कर्मचारी की थी

मुंबई के डॉक्टर की मंगवाई आइसक्रीम में निकली थी कटी अंगुली
Follow on Google News
आइसक्रीम के कोन में मिली कटी हुई अंगुली पुणे के डेयरी कर्मचारी की थी

मुंबई। हाल में मुंबई के एक डॉक्टर की मंगवाई आइसक्रीम में कटी अंगुली निकली थी। इस घटना के बाद मामले की जांच की गई तो पता चला कि यह आइसक्रीम पुणे जिले की एक डेयरी में बनी थी। अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारी की पहचान पुणे के 24 वर्षीय ओमकार पोटे के रूप में हुई है, जिसकी उंगली का एक हिस्सा 11 मई को इंदापुर में फॉर्च्यून डेयरी फैक्टरी में आइसक्रीम कोन भरते समय कट गया था। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि पुलिस ने अंगुली के अगले भाग के डीएनए नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं।

आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ दर्ज हुआ था

मामला मुंबई के एक एमबीबीएस डॉक्टर ने 12 जून को आॅनलाइन आॅर्डर पर आइसक्रीम कोन मंगाई थी, जिसमें नाखून के साथ मानव मांस का टुकड़ा मिला था। डॉक्टर की शिकायत के बाद, यम्मो आइसक्रीम कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और गए मांस के टुकड़े को कलिना में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा गया था।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts